Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय वर्मा की हुई एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण से मुलाकात, एक्साइटमेंट में फोटो की शेयर तो रणवीर सिंह ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sun, 05 Dec 2021 02:29 PM (IST)

    हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण की मुलाकात एयरपोर्ट पर अभिनेता विजय वर्मा के साथ हुई। विजय वर्मा ने दीपिका के साथ हुई मुलाकात के पलों को कैमरे में कैद कर लिया।

    Hero Image
    विजय वर्मा, दीपिका पादुकोण, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस आए दिन अपने कई प्रोजेक्ट्स के लिए मुंबई से बाहर जाते रहते हैं। ऐसे में इन सितारों का जमावड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर अक्सर लगा रहता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। इस दौरान दीपिका पादुकोण की मुलाकात एयरपोर्ट पर अभिनेता विजय वर्मा के साथ हुई। विजय वर्मा ने दीपिका के साथ हुई मुलाकात के पलों को कैमरे में कैद कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अभिनेता कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में विजय अपने प्रोजेक्ट के सिलसिले में बाहर जा रहे थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से हो गई। दीपिका से हुई इस मुलाकात की तस्वीरें विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

    विजय वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विजय वर्मा और दीपिका मुस्कुरा रहे हैं। दीपिका ने पर्पल रंग का ब्लेजय और पैंट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की टॉप भी पहना हुआ है। वहीं विजय वर्मा चेक्स वाली शर्ट पहने हुए हैं और उन्होंने आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, 'देखिए मैं एयरपोर्ट पर किससे टकराया। जो बेस्ट है। बाबा को मिस किया।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay Varma (@itsvijayvarma)

    यहां विजय वर्मा का बाबा से मतलब रणवीर सिंह से था। विजय वर्मा की इस पोस्ट पर रणवीर सिमह ने भी प्रतिक्रिया दी है। रणवीर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक ब्यूटी और एक क्यूटी।' रणवीर सिंह के इस पर विजय वर्मा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'हैलो हॉटी'। वहीं रणवीर के कमेंट पर और भी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में लिखा है रणवीर इसे देखकर जल रहे हैं। तो वहीं कई लोग रणवीर से पूछ रहे हैं कि ब्यूटी कौन है और क्यूटी कौन।