Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमिताभ बच्चन इन दिनों कर रहे रामायण पाठ, बताया कौन सी चौपाई है सबसे ज़्यादा पसंद

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:29 PM (IST)

    Amitabh Bachchan Ramayan अमिताभ बच्चन अब गुलाबो सिताबो में नज़र आएंगे जो 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो रही है। शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म में ...और पढ़ें

    Hero Image
    अमिताभ बच्चन इन दिनों कर रहे रामायण पाठ, बताया कौन सी चौपाई है सबसे ज़्यादा पसंद

    नई दिल्ली, जेएनएन। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ लगातार संवाद करते रहते हैं। अपने ट्वीट्स के ज़रिए बिग बी अपनी ज़िंदगी के कुछ ऐसे पलों को भी शेयर करते हैं, जो आम तौर पर किसी को पता नहीं होते। अमिताभ ने अब ट्वीट के ज़रिए बताया है कि वो इन दिनों पूजा में तुलसीदास की रामचरित मानस का अध्ययन कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमिताभ बच्चन ने मानस की एक चौपाई का स्क्रीन शॉट शेयर करके बताया कि उन्हें यह भाग सबसे अच्छा लगा। बिग बी ने लिखा- आज पूजा के समय रामायण पाठ में ये पढ़ा, अच्छा लगा। इस चौपाई में नाम की श्रेष्ठता के बारे में बताया गया है। भगवान श्री राम भी अपने नाम का अनुगमन करते हैं। जब उनका नाम लिया जाता है तो वो वहां आ जाते हैं। इसमें बताया गया कि राम और नामी दोनों ईश्वर की उपाधि होते हैं। दोनों अनादि हैं और सुंदर हैं। बुद्धि से इनका स्वरूप समझा जा सकता है।

    इससे पहले अमिताभ ने बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान के निधन पर शोक व्यक्त किया। बिग बी ने ट्वीट में लिखा- वाजिद ख़ान के निधन से सदमे में हूं। एक मेधावी मुसकुराता हुआ हुनर चला गया। दुआ, प्रार्थनाएं और सांत्वना। 

    लॉकडाउन के दौरान अमिताभ बच्चन लगातार ट्विटर के ज़रिए इसको लेकर बात करते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने दार्शनिक भाव से ट्वीट करके कहा था- इस लॉकडाउन के काल में जितना मैंने सीखा, समझा और जाना, उतना मैं अपने 78 वर्षों के जीवन काल में ना सीख सका। ना समझ सका और ना ही जान सका। इस सच्चाई को व्यक्त करना, इसी सीख, समझ और जानने का परिणाम है। 

    अमिताभ बच्चन अब गुलाबो सिताबो में नज़र आएंगे, जो 12 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हो रही है। शूजित सरकार निर्देशित फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ उनकी मकान मालिक और किराएदार वाली जुगलबंदी दिखायी देगी। दोनों कलाकारों की यह पहली फ़िल्म है। बिग बी ने फ़िल्म में एक उम्रदराज़ मुस्लिम किरदार निभाया है। फ़िल्म के ट्रेलर को काफ़ी पसंद किया गया है।