Chandigarh Song: पंजाबी पॉप सॉन्ग 'चंडीगढ़' ने मचाई धूम, तीन मिलियन के पार पहुंचे व्यूज, देखें वीडियो
Modern Pop Song “Chandigarh” Crosses 3 Million Views On YouTube ग्रूव नेक्सेस रिकॉर्ड का लेटेस्ट पॉप सॉन्ग चंडीगढ़ तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को यूट्यूब पर बार- बार देखा जा रहा है। अब तक चंडीगढ़ को यूट्यूब पर 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। गाने को सुरिंदर जोगिया ने कंपोज किया है। वहीं चंडीगढ़ को आवाज सिंगर दिलराज ने दी है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Modern Pop Song “Chandigarh” Crosses 3 Million Views On YouTube: ग्रूव नेक्सेस रिकॉर्ड का नया गाना चंडीगढ़ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने की बीट थिरकने पर मजबूर कर देने वाली है। यूट्यूब पर चंडीगढ़ तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है और ये नंबर बढ़ता जा रहा है।
देशभर में पंजाबी गानों की अपनी अलग ही धुन और फैन फॉलोइंग है, क्योंकि पंजाबी गाने को पंजाब के बाहर भी लोगों में खूब पसंद किया जाता है। यही वजह है कि जब दिलराज और सुरेंद्र जोगिया का लेटेस्ट मॉडर्न पॉप गीत चंडीगढ़ काफी पसंद किया जा रहा है।
पंजाबी स्वैग लोगों को आया पसंद
सुरिंदर जोगिया द्वारा निर्देशित पॉप गीत चंडीगढ़ Groove Nexus Records के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने में पंजाबी स्वैग भरा हुआ है। गाने के लिए सुरिंदर जोगिया ने ए आर रहमान से प्रेरणा ली है और उन्होंने इसे मॉडर्न पॉप के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं।
यंग जनरेशन के लिए चंडीगढ़
सुरिंदर जोगिया लुधियाना की बात करें तो वो एक प्रतिभाशाली म्यूजिक कंपोजर है, जिनका परिवार पाकिस्तान के संगीत घरानों से ताल्लुक रखता है। वहीं, इस गाने को मशहूर सिंगर दिलराज ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने अभी हाल ही में बतौर राइटर और सिंगर अपनी जर्नी शुरू की है। दोनों के कोलाब्रेशन में बनाया ये गाना युवाओं को पसंद आ रहा है।
गाने में दिखाया चंडीगढ़ का पंजाबी कल्चर
दिलराज वे अक्सर युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर गाने लिखते रहे हैं। इस गाने के साथ भी उन्होंने यही किया है। दिलराज कहते हैं कि यह सॉन्ग उन सभी युवा लड़कों के लिए है, जो पॉपुलर गेरी रूट के लिए चंडीगढ़ आते हैं। गाने में युवाओं के शहर चंडीगढ़ को खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने के बोल युवाओं की कारों, बुलेट और बाइक के लिए प्यार को दिखाता है। चंडीगढ़ में ठेठ पंजाबी पहनावे को लेकर भी बात की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।