Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grammy Awards 2022: रिकी केज और फालू शाह ने भारत का नाम किया रोशन, संगीत का सबसे बड़ा पुरस्कार किया अपने नाम

    भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज और फालू शाह ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स में पुरस्कार जीत भारत का नाम रोशन किया है। इन दोनों को उनकी खास एलबम के लिए पुरस्कार मिला है। जिसकी जानकारी रिकी केज और फालू शाह ने खुद दी है।

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Mon, 04 Apr 2022 11:35 AM (IST)
    Hero Image
    मशहूर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज और फालू शाह, Instagram : rickykej/falumusic

    नई दिल्ली, जेएनएन। संगीत के खास और सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स में दुनियाभर के कई संगीतकार और गीतकार ने हिस्सा लिया। यह 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स है, जिससे कई बड़ी हस्तियों को नवाजा गया है। 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स हासिल करने वालों में भारतीय सितारों का भी नाम शामिल है। जी हां, भारत के दो मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स हासिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मशहूर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीता है। उन्हें यह अवॉर्ड बेस्ट न्यू एज एलबम कैटेगरी के लिए मिला है। रिकी केज को यह अवॉर्ड संगीतकार स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ मिला है। रिकी का यह दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड है। 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने की जानकारी भारतीय म्यूजिक कंपोजर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ तस्वीर शेयर करके दी है।

    रिकी केज ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज हमने अपनी एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। महान शख्सियत स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ खड़ा होने के लिए आभार और प्यार से भरा हुआ महसूस करता हूं। मेरा दूसरा ग्रैमी और स्टीवर्ट का छठा अवार्ड। संगीत में योगदान, काम देने या सुनने के लिए आप सभी का आभार। आप हैं, इसलिए मैं हूं।' सोशल मीडिया रिकी केज का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

    वहीं दूसरी ओर भारतीय संगीतकार फालू शाह ने भी 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अवॉर्ड शो में अपनी परफॉर्मेंस भी दी है। फालू शाह को उनकी एलबम आ रहमान (Arrahman) के लिए मिला है। उनकी यह बच्चों के लिए एलबम है। ग्रैमी अवॉर्ड्स में फल्क शाह की यह बेस्ट चिल्ड्रन एलबम में से एक रही, जिसके लिए उन्होंने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Falumusic (@falumusic)

    64वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतने की जानकारी फालू शाह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैमी अवॉर्ड्स नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अवॉर्ड जीतने की जानकारी दी। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज के जादू के बारे में बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ग्रैमी प्रीमियर समारोह के उद्घाटन परफॉर्म करना कितने सम्मान की बात है।'

    फालू शाह ने कैप्शन में आगे लिखा, 'फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से एक मूर्ति घर ले जाना। हम इस जबरदस्त पहचान के लिए मैं आभारी हूं और रिकॉर्डिंग एकेडमी को धन्यवाद देती हूं।' सोशल मीडिया पर फालू शाह की तस्वीरें और पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।