Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Grammy Award 2023: तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम करने वाले रिकी केज के पास लगा बधाईयों का ताता

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 04:04 PM (IST)

    रिकी केज ने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर देश को गौरान्वित किया है। रिकी ने ये अवॉर्ड अपने देश को समर्पित किया जिसके बाद उन्हें बधाईयां देने वालों का ताता लग गया है। रिकी को सोशल मीडिया पर खूब बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

    Hero Image
    Grammy Award 2023: Ricky Cage, who won the Grammy Award for the third time, got a wave of congratulations

    नई दिल्ली, जेएनएन। Grammy Award 2023: भारत के रिकी केज को अपने एल्बम डिवाइस टाइट्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही रिकी ऐसे पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही रिकी केज को बॉलीवु़ड सेलेब्स से लेकर पॉलिटिशयन तक बधाईयां दे रहे हैं। उन्हें बधाईयां देने वालों में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव, प्रिति गांधी, प्रसून जोशी जैसी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिकी केज को इन हस्तियों ने दी बधाई

    रिकी केज को उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले इंडियन म्यूजिक कंपोजर और प्रोड्यूसर रिकी केज को उनके म्यूजिक एल्बम डिवाइन टाइड्स को बेस्ट ऑडियो एल्बम की कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीतने के लिए बधाई। आपमें इनवायरमेंट को बचाने के लिए ये अवेयरनेस बनी रहे।' उनके इस ट्विट को रिकी केज ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया।

    देश को किया गौरवान्वित

    क्या है 'डिवाइन टाइड्स'