विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Govinda Naam Mera Twitter Review: ओटीटी पर रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म, रणबीर कपूर लूटकर ले गए लाइमलाइट

By Tanya AroraEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2022 10:54 AM (IST)

Govinda Naam Mera Twitter Review विक्की कौशल कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की फिल्म गोविंदा नाम मेरा डिज्नी प्लस हॉटस्टार ...और पढ़ें

Govinda Naam Mera Twitter Review ranbir kapoor grab all the limelight of katrina kaif husband vicky kaushal. Photo Credit/Instagram
Govinda Naam Mera Twitter Review ranbir kapoor grab all the limelight of katrina kaif husband vicky kaushal. Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Govinda Naam Mera Twitter Review: 16 दिसंबर 2022 को विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार ये तीनों एक्टर्स साथ आए हैं। कॉमेडी थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का प्रमोशन भी विक्की कौशल ने करण जौहर के साथ मिलकर एक यूनिक अंदाज में किया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज इस फिल्म को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। लेकिन फिल्म में जिस किरदार की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है। वह विक्की कौशल नहीं, बल्कि रणबीर कपूर हैं। सोशल मीडिया पर लोग कटरीना कैफ के पति को छोड़ रणबीर कपूर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

ट्विटर पर ऐसी रही गोविंदा नाम मेरा को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इस फिल्म को वैसे तो मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, लेकिन रणबीर इस फिल्म की हाइलाइट बन चुके हैं। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैंने गोविंदा नाम मेरा देखी और इस फिल्म को देखने के बाद मैं ये कहना चाहूंगी कि ये फिल्म उतनी बुरी नहीं है जितनी मैंने उम्मीद की थी। भूमि पेडनेकर ने अपने किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाया है। यह देखकर बेहद दुख हुआ कि अच्छी चीजों को ही मेकर्स ने अपनी इस फिल्म में नजरअंदाज किया। विक्की और कियारा दोनों ने ही फिल्म में एवरेज परफॉर्मेंस दी हैं। ये फिल्म तभी देखें अगर आप बिलकुल फ्री हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'वीकेंड के लिए बेहतरीन फिल्म बनाई है। विक्की तुमने अपने किरदार को बहुत ही अच्छे तरह से निभाया है। पहला हाफ अच्छा था और दूसरा हाफ ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ था। भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी की अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस हैं'।

रणबीर कपूर ने लूट ली पूरी लाइमलाइट

विक्की कौशल और कियारा आडवाणी स्टारर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 'गोविंदा नाम मेरा' में रणबीर कपूर ने 2 मिनट का कैमियो किया है। लेकिन अपने इस छोटे से कैमियो से एक्टर ने विक्की कौशल को भी अभिनय में मात दे दी है। सोशल मीडिया पर लोग रणबीर के चार्मिंग लुक पर फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने पूरी फिल्म अपने नाम कर ली है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'सिर्फ एक कैमियो है, लेकिन रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'इटरनल चार्मर, अपने फेस के एक्सप्रेशन से डांस करते हैं रणबीर कपूर'। एक अन्य यूजर ने लिखा , 'ये रणबीर कपूर की इस साल की चौथी फिल्म है, जिसमें से उन्होंने दो में डेब्यू किया है'।

फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ है ट्विस्ट एंड टर्न

विक्की कौशल और कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ दर्शकों को काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे। हाल ही में फिल्म की मुंबई में स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, जिसमें विक्की कौशल का हाथ थामें कटरीना कैफ पहुंची थीं। इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: Govinda Naam Mera Review: कॉमेडी ने किया बंटाधार, थ्रिल ने बचायी विक्की कौशल स्टारर फिल्म की लाज

यह भी पढ़ें: OTT Web Series & Movies: सिनेमाघरों में 'अवतार 2' तो ओटीटी पर विक्की कौशल और परिणीति चोपड़ा का जलवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।