Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर ने रेखा के 'दिल चीज क्या है' गाने पर दिखाई अपनी अदाएं, वीडियो हुआ वायरल
Janhvi Kapoor Dance On Rekha Song जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें वह एवरग्रीन स्टार रेखा के गाने पर डांस करती नजर आईं।

नई दिल्ली, जेएनएन।Janhvi Kapoor Dance On Rekha Song: जाह्नवी कपूर भले ही अब तक अपनी फिल्मों से ऑडियंस को दीवाना ना बना पायी हों, लेकिन वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अक्सर फैंस का दिल चुरा लेती हैं। फैशन हो या फिर डांस जाह्नवी कपूर अपने फैंस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। अब हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई थ्रो-बैक पिक्चर्स और तस्वीरें शेयर की हैं। इन वीडियो और तस्वीरों से जाह्नवी कपूर अपने फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। लेकिन उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब दिल जीत रहा है।
रेखा के गाने 'दिल चीज क्या है' पर अदाएं दिखाती नजर आईं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने कुछ घंटो पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की। जिसमें कभी उनका कैजुअल लुक तो कभी उनका हॉट लुक देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सबके बीच में अगर किसी वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा तो वह है उनका डांस वीडियो। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर एवरग्रीन स्टार रेखा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उमराव जान' के फेमस गाने पर क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं। किसी तस्वीर में वह हैरान हैं और किसी में उनका फैशन गेम ऑन है। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'इन सभी को जोड़कर रखने की कोशिश कर रही हूं'।
सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आई जाह्नवी कपूर की थ्रोबैक वीडियो
जाह्नवी कपूर की इन थ्रोबैक तस्वीरों और वीडियोज पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप हम सबको भी अपने साथ रखो'। अन्य यूजर ने लिखा, 'जाह्नवी ये तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत हैं। इन थ्रोबैक तस्वीरों और वीडियो को अब तक 8 लाख 44 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। जाह्नवी कपूर के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह मिली, मिस्टर एंड मिसेज माही और वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।