वसूली भाई बने महर्षि! Ramayana में मुकेश तिवारी का अवतार देख फैंस को याद आई 'गोलमाल', शेयर किए मजेदार मीम
मुकेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में ऋषि अगस्त्य के किरदार को लेकर फैंस 'गोलमाल' के उनके 'वसूली भाई' के रोल से जोड़ रहे हैं।

मुकेश तिवारी ने निभाया है महर्षि अगस्त्य का रोल
HighLights
मुकेश तिवारी ने निभाया ऋषि अगस्त्य का किरदार
फैंस उनके किरदार को 'वसूली भाई' से जोड़कर देख रहे
रोहित शेट्टी ने भी शेयर किया वसूली भाई का मीम
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के साथ-साथ इसके किरदारों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है।
मुकेश तिवारी फिल्म में ऋषि अगस्त्य का किरदार निभाया है। हालांकि, फैंस उनके इस किरदार और रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी में निभाए गए उनके मशहूर किरदार 'वसूली भाई' के बीच संबंध खोजने में लगे हुए हैं।
मुकेश ने निभाया था वसूली भाई का रोल
मुकेश तिवारी ने 'गोलमाल' सीरीज की कई फिल्मों में वसूली भाई का रोल निभाया है, जिनमें 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' (2006), 'गोलमाल 3' (2010) और 'गोलमाल अगेन' (2017) शामिल हैं।
फैंस ने मुकेश को क्या दिया नाम?
'गोलमाल 3' में उनका एक मशहूर डायलॉग है, 'अबे जल्दी बोल, कल सुबह पनवेल निकलना है!' बहुत फेमस हुआ था। फैंस इसे लेकर वर्ल्डप्ले खेल रहे हैं। उन्होंने इसे रामायण की पौराणिक दुनिया के हिसाब से ढालते हुए बदल दिया है। एक यूजर ने लिखा-'जल्दी करो, सुबह पंचवटी निकलना है।'
Vasooli Bhai in the Ramayana Multiverse! 😭🤣 . . #memes #Ramayana #Bollywood https://t.co/AM5NCGkJAX
— Rahul Kumar Gond (@therahulgond) November 8, 2026
फैंस ने उनके उपनाम 'वसूली भाई' को उनके नए किरदार के साथ जोड़ दिया है और उन्हें 'महर्षि वसूली' नाम दे दिया है। रोहित शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसा ही एक मीम शेयर किया।
View this post on Instagram
Vasooli Bhai Spotted in Ramayana 💀🔥 #MukeshTiwari #RamayanaPart1 https://t.co/1phzBJUqTO
— The Star Doctor (@star_d0c) November 8, 2026
कौन-कौन से कलाकार आए नजर?
रामायण को 4000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इस फिल्म का दुनिया भर में बड़े पैमाने पर प्रचार किया गया। 27 अक्टूबर को, फिल्म निर्माताओं ने लॉस एंजिल्स में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और अन्य कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।
वहीं रामायण के कलेक्शन की बात करें तो रिलीज के 8 दिनों में इस फिल्म ने भारत में लगभग 511 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) और दुनियाभर में 934 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है।