विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लॉरेंस गैंग का नया टारगेट Tusshar Kapoor, 'गोलमाल' एक्टर से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी; पुलिस केस दर्ज

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:27 AM (IST)

अभिनेता तुषार कपूर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, जो बिश्नोई गैंग द्वारा उनसे 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले से जुड़ी है।

तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. अभिनेता तुषार कपूर से मांगी गई रंगदारी

  2. 5 करोड़ के लिए आया धमकी भरा कॉल

  3. गोलमाल 5 एक्टर ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों से ज्यादा धमकी भरे कॉल, ई-मेल और जानलेवा हमलों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें एक्टर बाल-बाल बचे थे।

अब खबर आ रही है कि गोलमाल एक्टर तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) को एक धमकी भरा कॉल आया है और उनसे 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। तुषार ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। 

तुषार कपूर को बिश्नोई गैंग का धमकी भरा कॉल

समाचार एजेंसी आईएएनएस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि वेटरन एक्टर जीतेंद्र और निर्माता एकता कपूर के भाई तुषार कपूर को एक धमकी भरे कॉल के जरिए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले शख्स ने तुषार से कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य 'हैरी बॉक्सर' बोल रहा है और जल्द से जल्द उसके लिए 5 करोड़ का इंतजाम किया जाए।

tusshar kapoor

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन जारी, हरियाणा से एक महिला आरोपित गिरफ्तार

धमकी मिलने के तुरंत बाद गोलमाल फिल्म अभिनेता तुषार ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद यह मामला एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, ऑडियो के सैंपल मेल नहीं खाए, जिससे शुरुआती जांच के दौरान जांचकर्ताओं को शक हुआ कि यह कॉल फर्जी हो सकती है।

tusshar kapoor (2)

पुलिस को संदेह है कि किसी शरारती तत्व ने शायद सिर्फ डर पैदा करने के लिए बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया हो। पुलिस अब उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसने ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। फिलहाल मामले की छानबीन चल रही है और मुंबई पुलिस इसको लेकर अलर्ट मोड पर आ गई है।

इस मूवी में नजर आएंगे तुषार कपूर

बात की जाए तुषार कपूर के वर्कफ्रंट के बारे में तो उसमें उनकी आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी गोलमाल 5 (Golmaal 5) का नाम शामिल है। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस अपकमिंग मूवी में तुषार हमेशा की तरह लकी का अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। मालूम हो कि गोलमाल 5 को अगले साल की शुरुआत में 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- 'अहंकार को संतुष्ट करने...', Welcome To The Jungle के सेट पर एक साथ इतनी वैनिटी वैन देख तुषार के उड़े थे होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।