टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का एक्शन जारी, हरियाणा से एक महिला आरोपित गिरफ्तार
मुंबई अपराध शाखा ने टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हरियाणा से एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ कुल आरोपितों की संख्या 13 हो गई है।

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तारी। (फाइल फोटो।)
HighLights
टाइगर श्रॉफ गोलीबारी मामले में हरियाणा से महिला गिरफ्तार।
मुंबई अपराध शाखा ने कुल 13 आरोपितों को पकड़ा।
जुहू में 18 अक्टूबर को हुई थी गोलीबारी की घटना।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई अपराध शाखा ने हरियाणा से एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस तरह से अब तक गिरफ्तार आरोपितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि आरोपित महिला को रविवार को करनाल से पकड़ा गया। हालांकि, उन्होंने अपराध में उसकी विशिष्ट भूमिका या उसकी पहचान को उजागर नहीं किया।
करनाल से हुई गिरफ्तारी
अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपित को करनाल पुलिस की मदद से पकड़ा गया। उसे मुंबई लाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर को श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी।
अब तक 13 लोग गिरफ्तार
इस मामले में मुख्य आरोपितों सहित अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह घटना तब हुई थी जब अभिनेता एक फुटबाल मैदान से बाहर निकल रहे थे। इस घटना में वह बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनका कार चालक और पास खड़ा एक व्लागर घायल हो गया था।