Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्लाइट में चित्रांगदा सिंह के साथ हुई बदतमीजी के बाद अब आया गो एयर का रिएक्शन, मामले पर कही ये बात

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Thu, 24 Feb 2022 08:27 AM (IST)

    चित्रांगदा सिंह सोशल मीडिया पर बदतमीजी करने वालों के नाम का खुलासा कर गो फर्स्ट फ्लाइट के खिलाफ पोस्ट लिखा था। जिसके बाद अब फ्लाइट कंपनी ने अभिनेत्री के साथ बदतमीजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, Instagram : chitrangda

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ हाल में गो फर्स्ट फ्लाइट (गो एयर) में बदतमीजी की गई है। यह बदतमीजी फ्लाइट की एयर होस्टेस ने की है। इस बात की जानकारी चित्रांगदा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर बदतमीजी करने वालों के नाम का खुलासा कर गो फर्स्ट फ्लाइट के खिलाफ पोस्ट लिखा था। जिसके बाद अब फ्लाइट कंपनी ने अभिनेत्री के साथ बदतमीजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गो फर्स्ट फ्लाइट ने चित्रांगदा सिंह के साथ बदतमीजी करने वाली सभी एयर होस्टेस के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी फ्लाइट के प्रवक्ता ने की है। प्रवक्ता ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने चित्रांगदा सिंह के साथ फ्लाइट में हुई बदतमीजी के लिए माफा मांगी और इस पूरे मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।

    फ्लाइट के प्रवक्ता ने कहा, 'मामले की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर, यह तय किया जाएगा। लेकिन ऐसे मामलों में हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।' इतना ही नहीं अभिनेत्री को फ्लाइट कंपनी की तरफ से कॉल भी किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में चित्रांगदा सिंह ने दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट ली थी। इस दौरान गो फर्स्ट फ्लाइट की एयर होस्टेस ने उनके साथ बदतमीजी की थी। जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

    चित्रांगदा सिंह ने पोस्ट में लिखा था, 'फ्लाइट 91 गो एयर दिल्ली से मुंबई। इसमें की एयर होस्टेस सबसे बदतमीज है। इनमें रिंकू सिंह, जैमी, क्रिस्टोफर और मिनल सभी को तमीज सिखाइएं। सभी बहुत ज्यादा बदतमीज है। इन सभी का व्यवहार बहुत बुरा है। मुझे अपने एयर इंडिया से जुड़े बुरे अनुभव की याद आ गई है।' चित्रांगदा सिंह ने यह भी लिखा है, 'यह हादसा मेरे साथ नहीं हुआ है लेकिन जो व्यक्ति मेरे बगल में बैठा था, उसके साथ हुआ। उसके साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया जा रहा था जबकि वह बहुत ही अच्छा भी भाषा में बात कर रहा था। कर्मचारियों को इतना घमंड अच्छा नहीं लगता।'

    सोशल मीडिया पर चित्रांगदा सिंह का पोस्ट वायरल होने के बाद फ्लाइट कंपनी ने जांच का अश्वासन दिया है। बात करें अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की तो चित्रांगदा सिंह ने सुधीर मिश्रा की फिल्म हजारों ख्वाहिशें से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अलावा उन्होंने ये साली जिंदगी और देसी बॉयज जैसी फिल्मों में काम किया है। वह हाल ही में बॉब बिश्वास में नजर आई है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।