विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hrithik Roshan Saba Azad: ऋतिक संग गर्लफ्रेंड सबा ने शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्स-वाइफ सुजैन ने ऐसे किया रिएक्ट

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 10 Aug 2023 06:36 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2023 06:38 PM (IST)

Saba Azad-Hrithik Roshan Photo पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक रोशन की लव लाइफ सबा आजाद के ...और पढ़ें

सुजैन ने सबा के फोटो पर किया ऐसा कमेंट (Photo Credit- Saba Aazad Instagram)
सुजैन ने सबा के फोटो पर किया ऐसा कमेंट (Photo Credit- Saba Aazad Instagram)

HighLights

  1. सबा आजाद के फोटो पर सुजैन खान ने किया कमेंट
  2. शादी के 14 साल बाद हुआ सुजैन और ऋतिक का तलाक
  3. सबा और ऋतिक एक दूसरे को कर रहे हैं डेट

 नई दिल्ली जेएनएन: 'कहो ना... प्यार है' की सफलता के बाद ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने एक ड्रीम वेडिंग की थी। जिसके कुछ समय बाद दोनों ने अपने बच्चों रेहान और रिदान का भी वेलकम किया, लेकिन आपसी मतभेदों के कारण यह जोड़ी 2014 में अलग हो गई।

हालांकि दोनों के बीच हमेशा एक-दूसरे के साथ कॉर्डियल संबंध रहे हैं। बता दें, जहां सुजैन अभिनेता अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं, वहीं ऋतिक सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सबा ने ऋतिक रोशन के साथ अर्जेंटीना में छुट्टियां मनाते हुए एक फोटो शेयर की है, जिस पर ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन का कमेंट आया है।

ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन ने किया कमेंट

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं। दोनों की लेटेस्ट पिक्चर पर हर कोई अपना प्यार बरसा रहा है। बल्कि ऋतिक की एक्स-वाइफ ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'ब्यूटीफुल पिक'। ऋतिक के जरिए ली गई इस सेल्फी पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने कथित तौर पर पिछले साल की शुरुआत में डेटिंग शुरू की थी। सबा अक्सर ऋतिक रोशन के साथ उनके फॅमिली फंक्शंस में मौजूद होती हैं। इतना ही नहीं वेकेशन पर भी सबा ऋतिक के परिवार संग स्पॉट होती हैं।

ऋतिक रोशन-सबा आजाद के वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो, 'कहो न प्यार है' से डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन को आखिरी बार सैफ अली खान के साथ फिल्म विक्रम-वेधा में देखा गया था। अपकमिंग मूवी की बात करें तो वह दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगे।

अभिनेता के पास वॉर 2 भी है, जिसमें जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में हैं। मौजूदा समय में उनकी 2003 में आई सुपरहिट फिल्म कोई... मिल गया भी सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई।

दूसरी ओर सिंगर-संगीतकार सबा आजाद ने दिल कबड्डी और 2011 की फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोगे' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वह नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी 'फील्स लाइक इश्क' का भी हिस्सा थीं। उन्हें पिछली बार वेब सीरीज रॉकेट बॉयज 2 में देखा गया था।