विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghudchadi Trailer: संजय दत्त और रवीना टंडन की रोमांटिक कॉमेडी का ट्रेलर रिलीज, कन्फ्यूजन से हुआ सारा ड्रामा

Published: Wed, 24 Jul 2024 01:43 PM (IST)

लंबे इंतजार के बाद संजय दत्त और रवीना टंडन एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा ...और पढ़ें

रिलीज हुआ घुड़चढ़ी का ट्रेलर (Photo: Instagram)
रिलीज हुआ घुड़चढ़ी का ट्रेलर (Photo: Instagram)

HighLights

  1. ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
  2. पार्थ समथान करेंगे डेब्यू
  3. संजय दत्त और रवीना का रोमांस

 एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर फिल्म घुड़चड़ी का जबरदस्त फनी ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में आपको पार्थ सामथान और खुशाली कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।

जियो सिनेमा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका तड़कता भड़कता ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पूरे ट्रेलर में आपको कई फनी मोमेंट्स के साथ ढेर सारा कन्फ्यूजन देखने को मिलेगा। जहां बाप बेटे के लिए योग्य बहू ढूंढ़ते ढूंढ़ते खुद के लिए बीवी ढूंढ लेता है। यहीं से सारा ड्रामा शुरू होता है। ट्रेलर में बीच-बीच में कुछ इमोशनल मोमेंट्स भी दिखाए गए हैं।

क्या है कहानी?

घुड़चढ़ी की कहानी दीपक कपूर भारद्वाज और बिनॉय गांधी ने मिलकर लिखी है। बिनॉय गांधी के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर है जिसमें दो जेनरेशन का प्यार दिखाया गया है। पहली जेनरेशन में संजय दत्त और रवीना टंडन रोमांस फरमाते हुए दिखाई देंगे, वहीं दूसरी जेनरेशन में पार्थ समथान और खुशाली कुमार का प्यार दिखेगा।

संजय दत्त और रवीना टंडन 'जीना मरना तेरे संग', 'जमाने से क्या डरना', 'विजेता' और 'जंग' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Welcome 3: 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से लीक हुई सुनील शेट्टी की फोटो, हाथों में गन लिए नजर आए अक्षय कुमार

डेब्यू करेगा ये टीवी एक्टर

बता दें कि 'घुड़चढ़ी' से 'कैसी ये यारियां' में नजर आए चॉकलेटी ब्वॉय पार्थ समथान डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा आपको सालों बाद संजय दत्त पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा अरुणा इरानी, अंचित कौर और नवनि परिहार भी सपर्टिंग किरदार में नजर आएंगे।

पार्थ समथान को टीवी का हार्टथ्रोब माना जाता है। साल 2012 में उन्होंने वी चैनल के शो बेस्ट फ्रेंड्स फॉर एवर से डेब्यू किया था। इसके बाद वो कैसी ये यारियां में भी नजर आए जहां से उन्हें मनिक मल्होत्रा के किरदार से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। पार्थ ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में एरिका फर्नांडीज के साथ भी काम किया था।

यह भी पढ़ें: Ghudchadi OTT Release: डबल कन्फ्यूजन के साथ संजय-रवीना का प्यार चढ़ेगा परवान, इस दिन रिलीज हो रही 'घुड़चढ़ी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।