Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'गहराइयां' के बाद अब फोटोशूट के दौरान बोल्ड हुईं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस ने मोनोकिनी और बिकिनी में दिए हॉट पोज

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 23 Feb 2022 11:51 AM (IST)

    अपने फोटोशूट की तस्वीरों को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी हमेशा सक्रिया रहती हैं। वह फैंस से रूबरू होने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, Instagram : deepikapadukone

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म गहराइयां को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपना हॉट और बोल्ड अंदाज भी दिखाया है। उनके इस अवतार की काफी चर्चा हो रही हैं, लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने एक फैशन मैगजीन के लिए अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने फोटोशूट की तस्वीरों को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी हमेशा सक्रिया रहती हैं। वह फैंस से रूबरू होने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक अपनी कई हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    इन तस्वीरों में बिकिनी और मोनोकिनी पहन दीपिका पादुकोण ने बोल्ड फोटोशूट करवाया है। पहली तस्वीर में वह ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में वह पेड़ों के बीच में बैठी दिखाई दे रही हैं। बाल खोले दीपिका पादुकोण काफी हॉट और बोल्ड दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने यलो बिकिनी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का श्रफ डाला हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

    इस तस्वीर में भी दीपिका पादुकोण हॉट और बोल्ड पोज दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट मोनोकिनी में भी बोल्ड पोज दिए हैं। तीसरी तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने व्हाइट कलर की मोनोकिनी पहनी है। तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज साफ देखने को मिल रहा है। दीपिका पादुकोण की इन सभी तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।

    बात करें दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां को तो इस फिल्म में उनके साथ धैर्य करवा, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म गरहाइयां का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है। 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। फिल्म में दीपिका और सिद्धांत के इंटिमेट सीन्स ने सुर्खियां बटोरीं थीं। फिल्म को दर्शरों का मिक्सड रिएक्शन मिला।