Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अश्लील वीडियो मामले में फंसने के बाद गहना वशिष्ठ ने लिया बड़ा फैसला, पोस्ट शेयर कर बोलीं- 'मैं मुंबई एक्ट्रेस बनने आई थी'

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 27 Sep 2021 07:45 PM (IST)

    मामले में फंसने के बाद गहना वशिष्ठ को काम के साथ ही साथ पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ा है। अब हाल ही में गहना वशिष्ठ ने एक बड़ा फैसला लिया है। गहना ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में बताया है।

    Hero Image
    गहना वशिष्ठ की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। राज कुंद्रा से पहले अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की जमानत के बाद भी मुश्किलें कम नहीं हुईं। इस मामले की वजह से गहना वशिष्ठ को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। मामले में फंसने के बाद गहना वशिष्ठ को काम के साथ ही साथ पैसों की तंगी का सामना भी करना पड़ा है। अब हाल ही में गहना वशिष्ठ ने एक बड़ा फैसला लिया है। गहना ने सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गहना सोशल मीडिया के जरिए अपने केस और अपनी लिए फैसलों के बारे में बताती रहती है। अब हाल ही में गहना वशिष्ठ ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने फिल्म मेकिंग से जुड़े दो कामों को छोड़ने का फैसला लिया है। गहना ने बताया है कि वो अब अपना पूरा फोकस केवल एक्टिंग पर ही रखने वाली हैं। जिस वजह से अब गहना ने उन्हें रिज्यूम भेजने वालों को भी कह दिया है कि अब उन्हें कोई रिज्यूम ना भेजे।

    गहना वशिष्ठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं सिर्फ एक्टिंग पर ही फोकस करूंगी, ना डायरेक्शन और ना ही प्रोडक्शन... मैं मुंबई एक्ट्रेस बनने आई थी और सिर्फ यही करती रहूंगी। इस डायरेक्शन ने मुझसे बहुत कुछ ले लिया है, इज्जत से लेकर पैसा... कई और चीजें भी। कृपया मुझे रिज्युम ना भेजें, काम मांगते हुए या मदद मांगने के लिए। अब से कोई निर्देशन नहीं।'

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Gehana Vasisth (@gehana_vasisth)

    बता दें कि गहना विशिष्ठ फरवरी के महीने में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। गहना के ऊपर अश्लील वीडियो बनाने और उनको साइट पर अपलोड करने के साथ ही साथ लालच देकर लड़कियों को वीडियो बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था। गहना ने कुछ वक्त जेल में भी गुजारा था। हालांकि अब गहना वशिष्ट जेल से तो बाहर आ गई हैं लेकिन उनके ऊपर अब तक मामले चल ही रहे हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गहना को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।