'कुछ स्क्रिप्टेड होते...' Geeta Kapoor ने रियलिटी टीवी शोज की सच्चाई पर की बात, Bigg Boss को लेकर कही बड़ी बात
51 साल की उम्र में कुंवारी गीता कपूर (Geeta Kapur) को टीवी पर गीता मां के नाम से जाना जाता है। कोरियोग्राफर आज भी सिंगल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर गीता कपूर ने रियलिटी शो की सच्चाई उजागर की। गीता ने बताया कि रियलिटी शो के कुछ हिस्से स्क्रिप्टेड होते हैं लेकिन भावनाओं को नकली नहीं बनाया जा सकता।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी टीवी शो कितने रियल होते हैं? इस पर बहस लंबे समय से चल रही है। कुछ समय पहले एक रियलिटी शो से हेमा मालिनी की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें उनके हाथ में शो की स्क्रिप्ट थी और जिसे देखकर ये माना जा रहा था कि एक्ट्रेस एपिसोड में बोले जाने वाले डायलॉग्स देखकर बोल रही हैं।
भारती सिंह के शो पर बताई सच्चाई
अब हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कोरियोग्राफर और रियलिटी टीवी शो जज गीता कपूर ने इस बारे में बात की और माना कि ऐसे शो के कुछ हिस्से स्क्रिप्टेड होते हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Neha Dhupia ने बीच में छोड़ा रियलिटी शो रोडीज? गौतम गुलाटी से लड़ाई के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
रियलिटी शो पर क्यों रोते हैं जज?
भारती सिंह कोरियोग्राफर गीता मां से पूछती हैं कि क्या रियलिटी डांस शो में झगड़े असली होते हैं या स्क्रिप्टेड? इस पर गीता ने जवाब दिया,"यह अभी भी सच है। जो कुछ भी असली है वह वहीं होता है। आप जानबूझकर रो नहीं सकते। अगर हम अभिनेता होते, तो हम कुछ और कर रहे होते। इसलिए, बहुत से लोग पूछते हैं कि रियलिटी शो कितना असली है। फिर, जब वे गेस्ट के तौर पर शो पर आते हैं और शो में रोते हैं, तो वे कहते हैं, 'ओह, हमें लगा कि यह सब स्क्रिप्टेड था।' कुछ हिस्से निश्चित रूप से स्क्रिप्टेड होते हैं।"
.jpg)
बिग बॉस के बारे में गीता मां ने क्या कहा?
इसके बाद भारती कहती हैं कि अक्सर कई लोग बोलते हैं कि बिग बॉस स्क्रिप्टेड होता है। इस पर शो का बचाव करते हुए गीता तुरंत कहती हैं,"अगर कोई 24 घंटे शो पर काम कर रहा है, जबकि हम केवल 12 घंटे काम कर रहे हैं, तो बिग बॉस में, जहां 24 घंटे लगातार कैमरे आप पर होते हैं, कोई वास्तव में कितनी एक्टिंग कर सकता है? इसी तरह, चाहे हम कितना भी कहें कि हम केवल डांस देखना चाहते हैं, हर कोई प्रतियोगियों की बैकस्टोरी सुनना चाहता है। हर किसी को दूसरों के जीवन में झांकने में मजा आता है। अगर ये स्क्रिप्टेड होता तो बिग बॉस सालों तक नहीं चल रहा होता। हम सभी अपने तरीके से ताक-झांक करते हैं।"
गीता को आखिरी बार टेरेंस लुईस और करिश्मा कपूर के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 में जज के तौर पर देखा गया था। यह शो 13 जुलाई को टेलीविजन पर प्रसारित हुआ और उसी साल नवंबर में खत्म हो गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।