Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Falguni Pathak Song: आ गया गरबा क्वीन का नया गाना, 'वसालड़ी' में फाल्गुनी पाठक को देख झूम उठे फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 03:49 PM (IST)

    Falguni Pathak Song नवरात्रि पर गरबा और उस पर फाल्गुनी पाठक के गानों को सुनकर लोगों के पैर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। इस बार फाल्गुनी पाठक अपने फैंस ...और पढ़ें

    Hero Image
    Symbolic Image of Falguni Pathak from Vasaladi song

    नई दिल्ली, जेएनएन। Falguni Pathak NewSong Released: नवरात्रि शुरू होने में बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। इस त्योहार में गरबा के फैंस का मजा फाल्गुनी पाठक के बिना अधूरा है। उनके नवरात्रि स्पेशल कई सारे गाने हैं, जो आज भी लोगों को पसंद आते हैं। अब वह एक और नवरात्रि स्पेशल गाने के साथ हाजिर हैं। उनका गाना 'वसालड़ी' रिलीज हो चुका है। यह एक ऐसा गाना है, जो डांडिया और गरबा प्रेमियों की मस्ती में चार चांद लगा देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस गाने के लिए शैल हांडा के साथ टीम अप किया गया है। गाने के कंपोजर शैल हैं और इसके बोल भोजक अशोक अंजाम ने लिखे हैं। इस एनर्जेटिक गरबा वीडियो को जिगर सोनी और सुहराद सोनी द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। जबकि इस एल्बम का निर्देशन संजय लोंधे ने किया है। 

    फैंस के प्यार के लिए बनाती हूं म्यूजिक

    फाल्गुनी पाठक के गानों के बिना नवरात्रि अधूरी है। उनके गाने इस फेस्टिवल का आनंद लेने में चार चांद लगा देते हैं। खुद फाल्गुनी भी यह बात जानती हैं। वह कहती हैं, 'मैं अपने फैंस के प्यार के लिए म्यूजिक बनाती हूं। इस नवरात्रि में वसालड़ी उनके लिए मेरी तरफ से उपहार है। मुझे उम्मीद है कि इस गरबा मेरे गाने को लूप में बजाए जाएंगे, और वे इस गाने पर खूब सारा प्यार न्योछावर करेंगे।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Hitz Music (@hitz.music.official)

    फैंस को पसंद आ रहा फाल्गुनी पाठक का गाना

    फाल्गुनी पाठक नवरात्रि के गानों का पर्याय रही हैं। उनके नवरात्रि स्पेशल कई गाने रहे हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच सुपरहिट हैं। पिछले कई वर्षों से फैंस उनके गानों पर प्यार बरसाते और झूमते नजर आए हैं। अब 'वसालड़ी' एल्बम के साथ फाल्गुनी पाठक के फैंस लंबे समय बाद उन्हें वीडियो में गाते और थिरकते देख सकेंगे।

    सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वह इस वीडियो में फाल्गुनी पाठक को देखने के लिए बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें: Hindi Diwas 2022: फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाले ये सितारे हैं हिंदी मीडियम से पढ़े, टैलेंट के दम पर बनाई पहचान