Ganesh Puja 2020: बॉलीवुड में गणेशोत्सव की धूम शुरू, शिल्पा और नील गणपति बप्पा को घर लाए
Ganesh Puja 2020 बॉलीवुड में गणपति का त्योहार पर्दे से लेकर सेलेब्रिटीज़ के घरों में धूमधाम से मनाया जाता है। संजय दत्त गोविंदा नाना पाटेकर अपने घरों पर गणपति का स्वागत करते हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। कोराना वायरस के प्रकोप की वजह से इस बार कई त्योहार का सार्वजनिक आयोजन नहीं हो पाएगा, मगर श्रद्धालुओं के जोश और जज़्बे में कोई कमी नहीं है। गणेश पर्व ऐसा ही त्योहार है, जिसे देश के कई हिस्सों में सार्वजनिक तौर पर मनाया जाता है। मुंबई में इसकी ख़ास धूम रहती है, जहां आम और ख़ास गणपति को अपने घर विराजते हैं और नियमानुसार उनकी पूजा-अर्चना करके विसर्जित करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी हर साल अपने घर गणपति की प्रतिमा की स्थापना करती हैं और यह सिलसिला इस भी जारी रहेगा।
शिल्पा ने गुरुवार को मुंबई में गणपति की प्रतिमा ख़रीदी, जिसकी तस्वीरें सामने आयी हैं। इन तस्वीरों में शिल्पा दुकान से प्रतिमा ख़रीदकर कार में अपने घर ले जाती नज़र आ रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति की मूर्ति ढकी हुई है।
(Photo Credit- Pallav Paliwal)
नील नितिन मुकेश भी गुरुवार को अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आये। नील ने तस्वीर पोस्ट करके लिखा- गणपति बप्पा मोरया।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में गणपति का त्योहार पर्दे से लेकर सेलेब्रिटीज़ के घरों में धूमधाम से मनाया जाता रहा है। संजय दत्त, गोविंदा, नाना पाटेकर, एकता कपूर, सलमान ख़ान, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन समेत गणपति बप्पा का अपने घरों पर स्वागत-सत्कार करते रहे हैं। नीचे दी गयी मान्यता की तस्वीर पिछले गणपति पर्व की है। हालांकि इस बार दत्त फैमिली के लिए हालात थोड़े अलग हैं। संजय कोकिलाबेन में इलाज के लिए भर्ती हैं।
View this post on Instagram
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी या गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी दिन शनिवार 22 अगस्त को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र विघ्नहर्ता श्री गणेश का जन्म भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को दोपहर में हुआ था, इसलिए हर वर्ष भाद्रपद चतुर्थी को गणेश चतुर्थी या विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। भगवान गणपति के जन्मोत्सव के दिन उनकी विशेष पूजा होती है। वे भक्तों से प्रसन्न होकर उनके सभी संकटों का नाश करते हैं और उनकी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।