विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 मिनट में शूट हुआ था Ranveer Singh का ये गाना, शादी-पार्टियों की है शान; 'राम लखन' से है गहरा कनेक्शन

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:47 PM (IST)

ज़ोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' का लोकप्रिय गाना सिर्फ 5 मिनट में शूट हुआ था। यह गाना फोन पर रिकॉर्ड किया गया था।

क्रूज पर हुई थी रणवीर के गाने की शूटिंग

क्रूज पर हुई थी रणवीर के गाने की शूटिंग

HighLights

  1. सिर्फ 5 मिनट में शूट हुआ था पूरा गाना

  2. यह गाना फोन पर रिकॉर्ड किया गया था

  3. गाने में 'राम लखन' फिल्म का सिग्नेचर स्टेप भी शामिल है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में किसी भी फिल्म के एक सामान्य गाने को शूट करने में आमतौर पर 3 से 4 दिन का समय लगता है। हालांकि अगर ज्यादा बड़ा गाना या सेट नहीं है तो इसे 1 से 2 दिन में भी पूरा कर लिया जाता है।

लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे अगर हम आपसे कहें कि जोया अख्तर की फिल्म का ये खास गाना सिर्फ 5 मिनट में शूट हुआ था और इसमें 100 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स और प्रोडक्शन क्रू मेंबर्स थे जिन्हें साथ में मैनेज करना था?

फोन पर रिकॉर्ड हुआ था गाना

हम बात कर रहे हैं दिल धड़कने दो (Dil Dhadakne Do) के गाने 'गल्लां गूड़ियां' (Gallan Goodiyaan) की जो अपनी बेहतरीन एनर्जी और पार्टी स्टाइल थीम की वजह से आज भी शादी और पार्टियों की शान बना हुआ है। इस गाने को सिर्फ एक कट में शूट किया गया था। इस गाने की एक और मजेदार बात ये है कि इसे फोन पर रिकॉर्ड किया था।

Song (60)

शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी में से एहसान नूरानी को इसका आइडिया आया और वो इसे भूल न जाएं इसके लिए उन्होंने तुरंत इसे फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

कई सारे सिंगर्स ने मिलकर गाया था गाना

इस गाने को सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन, फरहान अख्तर, मनीष जे. टीपू और यशिता शर्मा ने गाया है। रिकॉर्डिंग के दौरान संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय को गाने के बीच में आने वाली लाइन 'हेलो, हेलो डोंट माइंड मेरा यह कहना...' के लिए एक महिला की आवाज की जरूरत थी। तब स्टूडियो में मौजूद यशिता शर्मा की मां ने यह लाइन रिकॉर्ड की थी।

गाने का साल 1989 में आई अनिल कपूर की फिल्म राम लखन से भी गहरा कनेक्शन है। दरअसल गाने के बीच में रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर ने एक साथ मिलकर राम लखन का मशहूर सिग्नेचर स्टेप वन टू का फोर करते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर अच्छी फिल्म है लेकिन...',Ranveer Singh की फिल्म को लेकर क्या बोल गए सूरज बड़जात्या?

यह भी पढ़ें- लौटे रही है सिनेमा की 'धुरंधर' जोड़ी, Ranveer Singh और आदित्य धर की अगली फिल्म की डील हुई डन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।