Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन स्टार्स की रियलिटी शो ने चमकाई किस्मत, रातों-रात मिली ऐसी पॉपुलैरिटी बॉलीवुड में जम गया सिक्का, देखें लिस्ट

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 07 Jun 2023 08:53 AM (IST)

    Reality Show Personalities Who Become Bollywood Stars टीवी रियलिटी शो दर्शकों के बीच मजबूत और गहरी पकड़ रखता है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें बॉलीवुड में ब्रेक रियलिटी शो में हासिल हुई पॉपुलैरिटी के कारण मिला।

    Hero Image
    Reality Show Personalities Who Become Bollywood Stars, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Reality Show Personalities Who Become Bollywood Stars: फिल्मों के मुकाबले टीवी को हमेशा कमतर समझा जाता है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे पॉपुलर स्टार्स हैं जिनकी किस्मत रातों-रात टीवी ने चमकाई है।

    यहां आज कुछ ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री तक छोटे पर्दे ने पहुंचाया है। ये ऐसे एक्टर्स हैं जो रियलिटी शोज में शामिल होने के बाद ओवर नाइट सेंसेशन बन गए। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयुष्मान खुराना

    बॉलीवुड में लीग से हटकर फिल्में करने के लिए मशहूर आयुष्मान खुराना को भी टीवी ने स्टार बनाया। एक्टर ने एमटीवी रोडीज सीजन 2 में हिस्सा लिया था और विनर बनकर निकलें, इसके बाद उनके करियर का पहिया ऐसा घूमा कि आज वो बी टाउन के ए लिस्टर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। आयुष्मान ने बॉलीवुड में शुरुआत ही विक्की डोनर जैसी सुपरहिट फिल्म से की थी।

    शहनाज गिल

    पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में पहले से एक्टिव शहनाज गिल को बिग बॉस 13 ने देशभर में पॉपुलैरिटी दिलाई। इस शो ने एक्ट्रेस के फैन बेस में ऐसा इजाफा किया कि उन्हें सलमान खान ने अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। हाल ही में शहनाज ईद पर रिलीज हुई फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं।

    नोरा फतेही

    नोरा बॉलीवुड में लंबे समय से स्ट्रगल कर रही थीं, लेकिन जब वो बिग बॉस सीजन 9 में शामिल हुईं तो लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू किया। बिग बॉस से पहले नोरा, बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकी थीं, फिर भी वो पॉपुलैरिटी के लिए तरस रही थीं। वहीं, बिग बॉस ने उन्हें ऐसी शोहरत दिलाई की आज वो बॉलीवुड की डांसिंग डीव बन चुकी हैं।

    रणविजय सिंह

    बॉलीवुड और टीवी पर्सनैलिटी रणविजय सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज का पहला सीजन जीता था। इसके बाद उन्होंने आगे के कई सीजन्स को होस्ट किया। रणविजय ने कई फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा वो शार्क टैंक इंडिया की भी होस्टिंग कर चुके हैं।

    सनी लियोनी

    रियलिटी शो बिग बॉस ने एक और बॉलीवुड स्टार सनी लियोनी की भी किस्मत चमकाई है। एडल्ट इंडस्ट्री से आई सनी ने साल 2011 में बिग बॉस 5 में हिस्सा लिया था। जहां पूजा भट्ट की नजर सनी पर पड़ी और उन्होंने अपनी फिल्म जिस्म 2 के लिए उन्हें साइन कर लिया। सनी ने हाल ही में हुए कांस में रेड कारपेट डेब्यू भी किया। अब वो जल्द अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी में नजर आएंगी, जिसे कांस 2023 में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था।