Shinzo Abe: किसी में पीएम तो किसी में प्रेसीडेंट के कत्ल की रची गयी साजिश, OTT पर देखिए ये 5 रोमांचक फिल्में
Films On Assassination Of Leaders available on OTT पॉलिटिकल लीडर्स की हत्याओं पर अब तक कई ऐसी फिल्में बन चकी है जिन्हें देखने पर वे एतिहास के कई घटनाओं से रुबरु कराती हैं। इनमें से कई तो ओटीटी पर भी उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को जापान में हुए हादसे ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मार कर हत्या कर दी गई। ये पहली बार नहीं है, जब किसी पॉलिटिकल लीडर का इस तरह नरसंहार किया गया हो। महात्मा गांधी से लेकर अब्राहम लिंकन तक कई ऐसे वर्ल्ड लीडर रहे हैं जिन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार गया है। इनमें से कई पर अब तक ऐसी फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं जो हाई प्रोफाइल हत्याओं के साजिश की घटनाओं से रुबरु कराती हैं। अगर आपको थ्रिलर और सस्पेंस पसंद है, साथ ही पॉलिटिक्स में भी दिलचस्पी रखते हैं तो ऐसी कई फिल्में हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं। यहां देखें लिस्ट-
मद्रास कैफे (Madras Cafe)
सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित और जॉन अब्राहम व नरगिस फाखरी अभिनीत ये फिल्म साल 2013 में आई थी। यह फिल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्या पर आधारित है। फिल्म में श्रीलंका में तमिल संगठन द्वारा आजादी को लेकर हुए वॉर के बारे में भी दिखाया गया है। मद्रास कैफे नेटफ्लिक्स और वूट पर उपलब्ध है। इसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है, लेकिन 50 रूपए के रेंट के साथ।
Madras Cafe(2013) Dir.Shoojit Sircar pic.twitter.com/xZ2tNvq1ec
— Live In Frames (@LiveInFrames) February 17, 2022
द गांधी मर्डर (The Gandhi Murder)
द गांधी मर्डर 2019 में आई एक ऐतिहासिक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन करीम ट्रैडिआ और पंकज सहगल ने किया है। यह फिल्म उन घटनाओं के बारे में बताता है, जिनके चलते महात्मा गांधी की हत्या की गई। यह फिल्म 25 रूपए के रेंटल पर यूट्यूब पर उपलब्ध है।
हे राम (Hey Ram)
फिल्म हे राम का निर्देशन और निर्माण साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने किया था। इस फिल्म में कमल हासन, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में साकेत राम (कमल हसन) की कहनी दिखाई गई है, जिसकी पत्नी की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी जाती है और फिल्म घटना से आहत होकर साकेत महात्मा गांधी के हत्या की साजिश रचता है। यह फिल्म अमेजन देखी जा सकती है।
#KamalHaasan𓃵 is one person who can give a movie like Thevar Magan, Anbe Sivam, Kuruthipunal & Hey Ram.
He can also come back after a temporary break and give an Industry hit movie like #Vikram #Trendsetter_Aandavar @ikamalhaasan pic.twitter.com/FWCwqblPCx
— Anees H (@Anees_Offl) July 3, 2022
जेएफके (JFK)
जेएफके साल 1991 में आई एक अमेरिकी राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है, जो अमेरिका के 35वें प्रेसिडेंट जॉन एफ केनेडी की हत्या पर आधिरित है। केनेडी की हत्या उनके कार्यकाल के तीसरे साल में कर दी गई थी। फिल्म जेएफके केनेडी की हत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जी सकती है।
किलिंग लिंकन (Killing Lincoln)
यह फिल्म न्यू यार्क टाइम्स की बेस्ट सेलिंग नावेल पर आधारित है। सस्पेंस से भरपूर किलिंग लिंकन अमेरिका के 16वें प्रेसिडेंट अब्राहम लिंकन के नरसंहार की कहानी को बयां करती है। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रेंटल पर उपलब्ध है।
इनग्लोरियस बास्टर्ड्स( Inglourious Basterds)
ब्रैड पिट स्टारर यह फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहूदी और नाजी की कहानी पर आधारित है। फिल्म में यहूदी अमेरिकी सैनिकों का एक समूह एक नाजी नेता की हत्या करने की साजिश रचता है। इनग्लोरियस बास्टर्ड्स का सस्पेंस और थ्रिल आपको फिल्म में डूबने पर मजबूर कर देगा। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन दोनों पर उपलब्ध है।
another star studded quentin tarantino thriller, inglourious basterds will keep you on the edge of your seat throughout 😳 pic.twitter.com/j0vCcovKza
— amazon prime video IN (@PrimeVideoIN) June 29, 2022
इनके अलावा कई ऐसी फिक्शन फिल्में भी हैं जो पॉलिटिक्स और उसके खतरनाक खेल की कहानी रोचक अंदाज में बयां करती हैं। इनमें द इंटरव्यू (The Interview) और द डे ऑफ जैकाल (The Day of the Jackal) जैसी फिल्में शामिल हैं। द इंटरव्यू यूट्यूब पर वहीं, द डे ऑफ जैकाल यूट्यूब और अमेजन दोनों पर उपलब्ध है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।