Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Red Fort Ramlila: एक्टर मुकेश ऋषि-असरानी समेत ये सितारे निभाएंगे लालकिले की रामलीला में किरदार, जानें सबके बारे में

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Thu, 22 Sep 2022 11:58 PM (IST)

    लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से लाल किले में 10 दिनों का रामलीला कार्यक्रम किया जा रहा है। इस दौरान कई बॉलीवुड स्टार्स किरदार निभाते नजर आएंगे। अभिनेता असरानी और मुकेश ऋषि समेत कई नाम शामिल है।

    Hero Image
    photo credit Luv kush ram leela committe

     नई दिल्ली, जेएनएन। Red Fort Ramlila: कोरोना काल के बाद एक बार फिर से लालकिले (Red Fort) के मैदान में रामलीला (Ramila) का धूमधाम से आयोजन होने जा रहा है। कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार होगा जब रामलीला इतने बड़े पैमाने पर होगी। लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से 10 दिनों के रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को दशहरा है। ऐसे में रामलीला 26 सितंबर से शुरू हो रही है। इस बार यह रामलीला हर किसी के लिए बेहद स्पेशल होने जा रही है। इस दौरान बॉलीवुड की जानी मानी कई शख्शियत इसमे हिस्सा ले रही है। जी हां तमाम अभिनेता रामलीला में किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें कौन निभाएगा किसका किरदार

    अभिनेता असरानी नारद के किरदार में नजर आऐंगे। तो वहीं, अभिनेता अखिलेंद्र कुमा रावण के रोल में, अभिनेत्री अमिता नागिया मंदोदरी का किरदार निभाएंगी। एक्टर सोनू डागर भगवान राम और एक्ट्रेस देबलीना चटर्जी सीता के किरदार में मंच पर नजर आएंगी। एक्टर अरुण मंडोला मंच पर लक्ष्मण के रूप में, एक्टर निर्भय वाधवा हनुमान के रूप में मंच पर नजर आएंगे। गायक और राजनेता मनोज तिवारी केवट के रोल में, केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निषादराज की भूमिका में नजर आएंगे। 

    दशहरे पर एक्टर प्रभास भी होंगे शामिल

    खबरों की माने तो साउथ के सुपरस्टार एक्टर प्रभास भी रामलीला में शामिल होंगे। 5 अक्टूबर के ग्रैंड सेलिब्रेशन में एक्टर के शामिल होने की खबरे है। इस दौरान एक्टर चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाए गए हैं। बीते दिनों एक्टर को इन्वाइट भेजा गया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। बता दें इससे पहले इसी रामलीला में दशहरे के मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े सितारे भी शामिल हो चुके हैं।

    जोर शोर से चल रही है तैयारियां

    खबरों की माने तो लालकिले के रामलीला मैदान में इन दिनों दिन-रात तैयारियां पूरी की जा रही है। ग्राउंड में प्रवेश करने से पहले भगवान राम की एक बड़ी मूर्ती लगाई गई है। जिसे कोलकाता के कलाकारों ने तैयार किया है।

    comedy show banner
    comedy show banner