Move to Jagran APP

सबसे अमीर सेलिब्रिटी बने सलमान! ये हैं 10 सबसे रईस सितारे

इस वर्ष की फॉर्ब्स इंडिया की शीर्ष सौ सेलिब्रिटी की सूची में सलमान खान को पहला स्थान मिला है। इससे पहले दो साल तक इस सूची पर शाहरुख खान का दबदबा रहा था। सलमान ने एमएस धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर जैसे नामी क्रिकेटरों को पछाड़ कर यह उपलब्धि

By rohitEdited By: Published: Fri, 12 Dec 2014 10:12 AM (IST)Updated: Fri, 12 Dec 2014 10:12 AM (IST)
सबसे अमीर सेलिब्रिटी बने सलमान! ये हैं 10 सबसे रईस सितारे

मुंबई। इस वर्ष की फॉर्ब्स इंडिया की शीर्ष सौ सेलिब्रिटी की सूची में सलमान खान को पहला स्थान मिला है। इससे पहले दो साल तक इस सूची पर शाहरुख खान का दबदबा रहा था। सलमान ने एमएस धौनी, विराट कोहली और सचिन तेंडुलकर जैसे नामी क्रिकेटरों को पछाड़ कर यह उपलब्धि हासिल की है।

loksabha election banner

इस बार किंग खान तीसरे पायदान पर हैं। महानायक अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता भी बढ़ी है और वे दूसरे नंबर पर आ गए हैं। यह सर्वे अक्टूबर 2013 से सितंबर 2014 के बीच किया गया था। माना जा रहा है कि इस अवधि में शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, इस कारण वे पिछड़ गए।

सलमान अपनी फिल्मों की कमाई के साथ-साथ लोकप्रियता के लिहाज से भी सबसे आगे रहे। अमिताभ बच्चन ने इस बार सूची में तीन पायदान की छलांग लगाई है। सर्वे की अवधि में सलमान की फिल्मों ने 233.50 करोड़ की कमाई की, वहीं अमिताभ के लिए यह आंकड़ा 196.50 करोड़ और शाहरुख खान के लिए 202.40 करोड़ रुपए रहा।

सचिन दसवें पायदान पर

क्रम सेलेब्रिटी कमाई

  1. सलमान खान 244.50 करोड़
  2. अमिताभ बच्चन 196.75 करोड़
  3. शाहरुख खान 202.40 करोड़
  4. अक्षय कुमार 172 करोड़
  5. एमएस धौनी 141.80 करोड़
  6. रितिक रोशन 85 करोड़
  7. आमिर खान 80 करोड़
  8. दीपिका पादुकोण 67 करोड़
  9. सचिन तेंडुलकर 59 करोड़
  10. विराट कोहली 58 करोड़
पढ़ेंः एशिया के सबसे सेक्सी मर्द बने रितिक रोशन

पढ़ेंः फिर सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.