विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 04 Dec 2014 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 04 Dec 2014 11:54 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल कट्रीना कैफ के हाथों खो दिया अपना वर्ल्ड सेक्सिएस्ट एशिया वुमेन का खिताब वापस हासिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल कट्रीना कैफ के हाथों खो दिया अपना वर्ल्ड सेक्सिएस्ट एशिया वुमेन का खिताब वापस हासिल कर लिया है। प्रियंका को गुरुवार को दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब दिया गया।

यूके के वीकली अखबार ईस्टर्न आई की तरफ से किए गए इस सालाना सर्वे से 50 महिलाओं की लिस्ट तैयार की गई है। इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान प्रियंका चोपड़ा को जबकि दूसरा स्थान मशहूर टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी को और तीसरा स्थान टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी को दिया गया है। कट्रीना कैफ फिसलकर चौथे स्थान पर आ गई हैं।

प्रियंका ने कहा, 'मैं एक बार फिर से ईस्टर्न आई की सेक्सिएस्ट महिला बनकर बेहद खुश हूं। इसे दुनियाभर में किए गए पब्लिक पोल से चुना गया है इसलिए ये मेरे लिए ज्यादा खास है।'

एक करोड़ वोटों के आधार पर ये लिस्ट तैयार की गई है। लिस्ट में पांचवे स्थान पर गौहर खान हैं। करीना कपूर को 8वां, सोनम कपूर को 9वां, श्रद्धा कपूर को 17वां, आलिया भट्ट को 24वां, माधुरी दीक्षित को 28वां, कंगना रनौत को 38वां और अनुष्का शर्मा को 47वां स्थान मिला है।

टॉप 50 सेक्सिएस्ट मेन की लिस्ट अगले हफ्ते जारी की जाएगी।

पढ़ेंः मिलिए दुनिया के सबसे सेक्सी मर्द से!

पढ़ेंः ये है सबसे सेक्सी महिला!