विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एशिया के सबसे सेक्सी मर्द बने रितिक रोशन

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 11 Dec 2014 10:42 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 11 Dec 2014 11:02 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन को चार साल में तीसरी बार दुनिया का सबसे सेक्स एशियाई पुरुष चुना गया है। 40 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन को चार साल में तीसरी बार दुनिया का सबसे सेक्सी एशियाई मर्द चुना गया है।

रितिक ने कहा, ''धन्यवाद 'इस्टर्न आई'। इस आकर्षक टैग को पाकर मैं बहुत खुश हूं। मेरा मानना है कि सेक्सी होने का अर्थ शारीरिक कम जबकि दूसरों और खुद को लेकर मानसिक परिप्रेक्ष्य ज्यादा है। '' बुधवार को जारी रेटिंग्स में टीवी अभिनेता कुशाल टंडन सबको हैरान करते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि पिछले साल के विजेता अली जफर खिसक कर नंबर तीन पर आ गए हैं। टीवी अभिनेता विवियन डीसेना पहली बार लिस्ट में टॉप 10 में पहुंचे हैं।

40 साल के रितिक पिछली बार ये खिताब अपने नाम नहीं कर सके थे। यूके के साप्ताहिक अखबार ईस्टर्न आई की तरफ से किए जाने वाले इस सालाना सर्वे के 11वें एडिशन में 50 सेक्सिएस्ट एशियन मेन में पहले स्थान पर नहीं पहुंच सके थे।

पढ़ेंः फिर सबसे सेक्सी महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा

पढ़ेंः फिर शादी करेंगे रितिक रोशन!