Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अरशद वारसी और मेहर विज की फिल्म ‘बंदा सिंह’ का पहला पोस्टर रिलीज, एक्टर के नए लुक ने जीता फैंस का दिल

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 26 Oct 2021 10:49 AM (IST)

    बंदा सिंह का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में अभिनेता अरशद वारसी और एक्ट्रेस मेहर विज का अलग रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म बंदा सिंह के इस फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

    Hero Image
    First poster of Arshad Warsi film 'Banda Singh' released. photo source @Twitter.

    मुंबई, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी और मेहर विज की आगामी फिल्म 'बंदा सिंह' का पहला पोस्टर रिलीज हो चुका है। पोस्टर में दोनों का अलग अंदाज दिख रहा हैं, जो सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस पोस्टर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें वो अभिनेत्री मेहर विज के साथ दिख रहे हैं। इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर कर अरशद वारसी ने लिखा, 'आप सभी के लिए बंदा सिंह बनकर वास्तव में बहुत उत्साहित हूं। हमे आपके आशीर्वाद की जरूरत है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म उत्तर भारत की एक सच्ची घटना पर आधारित है। जिसमें एक व्यक्ति अपने परिवार की सुरक्षा के लिए संघर्ष करता है'।

    वहीं फिल्म निर्देशक अभिषेक ने कहा, ‘मैं काफी समय से इस तरह की स्क्रिप्ट निर्देशित करना चाह रहा था। मेरी पहली दोनों पंजाबी फिल्में फुल्लू और सरोज का रिश्ता सामाजिक मुद्दों पर आधारित है, लेकिन ये फिल्म खुद को सुरक्षित बचाए रखने के बारे में है। मैं अरशद, मेहर और बाकी कास्ट के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।’ इस फिल्म की शूटिंग नवंबर मध्य से शुरू होगी।

    अभिषेक सक्सेना के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी के साथ बालिका वधु और कैसी लागी लगन जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके टीवी एक्ट्रेस मेहर विज मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। शाहीन इकबाल द्वारा लिखी इस फिल्म को सीमलैस प्रोडक्शंस और अंबी अभी प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जाएगा।

    बात दें कि अभिनेता अरशद को आखिरीबार साल 2017 में आई रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' में देख गया था। फिल्म में उन्होंने अजय देवगन, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा, प्रकाश राज के साथ अहम किरदार प्ले किया है। इससे पहले भी वो कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।