Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    स्टाइल फिल्म के अभिनेता Sahil Khan के खिलाफ FIR दर्ज, जिम में महिला को धमकी देने का लगा आरोप

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 19 Apr 2023 07:48 PM (IST)

    Sahil Khan FIR फिल्म अभिनेता साहिल खान के खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर एक महिला ने जिम में धमकी देने का आरोप लगाया गया है। साहिल खान के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा में केस दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    Sahil Khan FIR: साहिल खान फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sahil Khan FIR: स्टाइल फिल्म में नजर आए फिल्म अभिनेता साहिल खान पर मुंबई की एक पुलिस स्टेशन में एक महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई है। साहिल खान 43 वर्ष के हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, एक महिला ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कर एफआईआर करवाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहिल खान पर एक महिला ने जिम में धमकी देने का आरोप लगाया है

    साहिल खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक महिला के साथ मिलकर एक अन्य महिला को जिम में धमकी दी है। इसके साथ उन्होंने महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की भी धमकी दी है। शिकायतकर्ता महिला मुंबई के ओशिवारा की रहने वाली है। साहिल खान के साथ की महिला से पीड़ित महिला की फरवरी 2023 में लड़ाई हो चुकी है।

    साहिल खान पर एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है

    अब उस महिला ने अभिनेता और उनकी दोस्त पर धमकी देने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। साहिल खान पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने पीड़ित महिला और उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की है। यह एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है। अभी तक मामले में साहिल खान का पक्ष सामने नहीं आया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by India’s Youth & Fitness IC⭕️N (@sahilkhan)

    साहिल खान पर कई धाराओं के अंतर्गत मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है

    साहिल खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के अंतर्गत मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसमें बदनाम करना, धमकी देना, महिला की मॉडेस्टी को अपमानित करना जैसे अपराध शामिल है। पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता के पति के साथ आरोपी महिला का अफेयर भी था और उसने पीड़िता के पति के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by India’s Youth & Fitness IC⭕️N (@sahilkhan)

    साहिल खान इसके पहले भी विवादों में रहे हैं

    साहिल खान स्टाइल, एक्सक्यूज मी, अलादीन और रामा: द सेवियर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे इसके पहले भी विवादों में रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उन्होंने कई कलाकारों के साथ काम किया है। उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया था। वह जिम से जुड़ी अपडेट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते है।

    View this post on Instagram

    A post shared by India’s Youth & Fitness IC⭕️N (@sahilkhan)