Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: अनुराग कश्यप की बेटी ने खोले कई 'प्राइवेट राज', एडल्ट मूवी पर किया बड़ा खुलासा

    Aaliyah Kashyap News फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप बेहद ग्लैमरस और बेबाक हैं। वह अभी तक बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग काफी है। वह किसी भी सवाल पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

    By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Sun, 29 May 2022 07:18 AM (IST)
    Hero Image
    Video: अनुराग कश्यप की बेटी ने खोले कई 'प्राइवेट राज', एडल्ट मूवी पर किया बड़ा खुलासा

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आलिया कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं जुड़ी हैं, इसके बावजूद वो बेहद ग्लैमरस और बेबाक हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्डनेस की वजह से फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा आलिया अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच, हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर संभोग लाइफ से लेकर पोर्न मूवी देखने तक कई बातों के जवाब बेबाकी से दिए हैं। इस दौरान उन्होंने एक सलाह भी दी है। आइए आपको बताते हैं कि आलिया कश्यप ने कौन-कौन से सवालों पर बातचीत की है।

     

    इन दिनों आलिया गर्ल टॉक का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर कर रही हैं। गर्ल टॉक में उनकी लाइफ से संबंधित कई सवाल किए गए, जिसका उन्होंने बेझिझक जवाब दिया है। जब आलिया से पूछा गया कि आपको किस तरह के लोग नहीं पसंद हैं? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें घमंडी लोग नहीं अच्छे लगते हैं, जो दूसरे के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं।

    इस दौरान एक फैंस ने उनसे पूछा कि आपके ब्रेस्ट काफी छोटे हैं? इसका आलिया ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि छोटे ब्रेस्ट होना नॉर्मल बात है। इससे उन्हें प्यार है। इससे बहुत सी परेशानी होती है लेकिन उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टनर समझदार हो तो इसको लेकर कभी दिक्कत नहीं होती है। ऐसा होने से एक्सरसाइज करने में काफी सुविधा रहती है। 

    वहीं, एक महिला फैंस ने पूछा कि जब उन्होंने पहली बार संभोग किया था तो ब्लीडिंग हुई थी? इस पर आलिया ने कहा कि ये नॉर्मल बात है। इस दौरान हाइमेन मसस टूटते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जिक्र किया कि उन्हें ऐसी कोई दिक्कत नहीं हुई थी।

    एक अन्य फैंस ने उनसे संभोग और मास्टरबेशन को लेकर सवाल किया। आलिया ने इस पर कहा कि यह हेल्दी है। मास्टरबेशन के माध्यम से आप अपने शरीर को करीब से जान पाते हैं।

    आपको बता दें कि इन सवालों के अलावा अनुराग कश्यप की लाडली आलिया कश्यप ने सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी फैंस से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने एक सुझाव भी दिया है। उन्होंने कहा कि संभोग के बाद लड़कियों को वॉशरूम जरूर जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने से यूरिनेरी ट्रैक इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

    वहीं, एक अन्य फैंस के पोर्न देखने के सवाल पर आलिया ने कहा कि पोर्न का एडिक्शन अच्छी चीज नहीं हैं। यह वास्तविक जीवन से बिल्कुल डिफरेंट होता है। उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े सवाल पर बताया कि सेक्सुअली एक्टिव होने से पहले मैं भी पोर्न देखती थी। इसके चलते काफी परेशान भी रहती थी। यही वजह है कि मैंने इसे देखना बंद कर दिया है।

    इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था- 'मैं मरना चाहती हूं'

    पिछले दिनों आलिया के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरानी में डाल दिया था। एक पोस्ट में उन्होंने किसी वजह से मरने की बात की थी। दरअसल, आलिया कश्यप का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक गो गया था। इस बात की जानकारी आलिया ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'मेरा अकाउंट हैक हो गया था, बहुत डरावना है.... मैं मरना चाहती हूं। प्लीज अनदेखा करिए, जो भी पहले पोस्ट किया गया या फिर अगर आपके पास कोई मैसेज आया हो। या उससे जुड़ा कुछ भी अजीबोगरीब।' इसके साथ ही आलिया ने रोने वाली इमोजी बनाई है। आलिया कश्यप का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। डिजिटल दौर में स्टार्स के अकाउंट हैक काफी सामान्य हो चला है। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं।

    ये भी पढ़ें- 

    Yami Gautam exposes Bollywood: यामी गौतम ने खोले बॉलीवुड के गंदे राज़! बताया फिल्मों में क्या क्या करना पड़ा

    Modern Love Mumbai: UAE की ऑडियंस नहीं देख पा रही प्रतीक गांधी की 'बाई', Gay रोमांस है वजह!

    Dhaakad: कंगना रनोट के लिए बुरी खबर, 1 हफ्ते में मुंबई के सभी सिनेमाघरों से हटी 'धाकड़'