Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की शाम को बताया यादगार, 12th Fail की टीम को दी ढेरों बधाइयां

    Updated: Mon, 29 Jan 2024 11:37 AM (IST)

    Gujarat Chief Minister Bhupendra Patel On Filmfare Awards 2024 12वीं फेल के अलावा फिल्मफेयर 2024 में एक और फिल्म एनिमल का बोलबाला रहा। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी। यहां तक कि रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। यहां देखें फिल्मफेयर में अवॉर्ड जीतने वाली कुछ फिल्मों और आर्टिस्ट की लिस्ट...

    Hero Image
    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की शाम को बताया यादगार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल फिल्मफेयर के 69वें एडिशन का आगाज रविवार को किया गया। इस बार इवेंट को मुंबई की जगह गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। अब सितारों से सजी इस शाम को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपना अनुभव शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर 2024 को लेकर ट्वीट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात टूरिज्म को लेकर भी बात की।

    यह भी पढ़ें- Filmfare Awards 2024: 'एनिमल' के प्यार में डूबीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ Jamal Kudu पर किया डांस

    क्या बोले गुजरात के सीएम ?

    भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की रंगीन शाम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने इवेंट की तारीफ करते हुए कहा, "गुजरात टूरिज्म के साथ 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 कभी न भूलने वाला इवेंट था। गुजरात में सितारों से सजी शाम के बीच शानदार परफॉर्मेंसेंस हुई। गुजरात में इस कार्यक्रम के आयोजन ने इसे और भी खास बना दिया है।"

    12वीं फेल को दी बधाई

    उन्होंने आगे कहा, "बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर 12वीं फेल की टीम को बधाई। अलग- अलग कैटेगरी में जीतने वाले सभी विजेताओं को बधाई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और गुजरात टूरिज्म लाखों फिल्म प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाएंगे।"

    किस फिल्म की रही चर्चा ?

    12वीं फेल के अलावा फिल्मफेयर 2024 में एक और फिल्म एनिमल का बोलबाला रहा। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी। यहां तक कि रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। यहां देखें फिल्मफेयर में अवॉर्ड जीतने वाली कुछ फिल्मों और आर्टिस्ट की लिस्ट...

    यह भी पढ़ें- 69th Filmfare Awards Winners List: रणबीर कपूर बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट बेस्ट एक्ट्रेस, 12th फेल बेस्ट फिल्म

    बेस्ट फिल्म

    12वीं फेल- विनर

    एनिमल

    जवान

    ओह माइ गॉड 2

    पठान

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    बेस्ट डायरेक्टर

    विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)- विनर

    अमित राय (ओएमजी 2)

    एटली (जवान)

    करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

    सिद्धार्थ आनंद (पठान)

    बेस्ट एक्टर (मेल) इन लीडिंग रोल

    रणबीर कपूर (एनिमल)- विनर

    रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

    शाह रुख खान (डंकी)

    शाह रुख खान (जवान)

    सनी देओल (गदर 2)

    विक्की कौशल (सैम बहादुर)

    बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) इन लीडिंग रोल

    आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)-विनर

    भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)

    दीपिका पादुकोण (पठान)

    कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)

    रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)

    तापसी पन्नू (डंकी)

    बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

    जोरम (देवाशीष मखीजा)- विनर

    12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)

    भीड़ (अनुभव सिन्हा)

    फराज (हंसल मेहता)

    सैम बहादुर (मेघना गुलजार)

    थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण घावरे)

    ज्विगाटो (नंदिता दास)

    बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

    विक्रांत मैसी (12वीं फेल)- विनर

    अभिषेक बच्चन (घूमर)

    जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)

    मनोज बाजपेयी (जोरम)

    पंकज त्रिपाठी (ओएमजी)

    राजकुमार राव (भीड़)

    विक्की कौशल (सैम बहादुर)