Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में 63 दिनों तक जेल में बंद रहे Raj Kundra पर बनेगी फिल्म, खुद भी होंगे इनवॉल्व

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 05:49 PM (IST)

    Film on Raj Kundra Arrest राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी में सन 2009 में शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। अब 2 वर्षों बाद खबर आई है कि राज कुंद्रा ने जेल में जो 63 दिन बिताए हैं। उस पर एक फिल्म बनने जा रही है। खास बात यह है कि वे भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े रहेंगे।

    Hero Image
    Film on Raj Kundra Arrest, Raj Kundra 63 days in jail

    नई दिल्ली, जेएनएन। Film on Raj Kundra Arrest: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में 63 दिनों तक मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद रहना पड़ा था। इसके बाद, उनकी बड़ी मुश्किल से जमानत हुई थी। फिलहाल, मामला कोर्ट में है। इस बीच, खबर आई है कि अब उन्होंने ने जो 63 दिन जेल में बिताए हैं, उस पर फिल्म बनाई जा रही है। खास बात यह है कि खुद राज कुंद्रा इस फिल्म से क्रिएटिवली जुड़े होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज कुंद्रा को पुलिस ने कब गिरफ्तार किया था?

    गौरतलब है कि राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई 2021 में अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर हॉटशॉट्स नामक ऐप के माध्यम से इन अश्लील फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट और प्रोड्यूस करने का आरोप लगा था। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कुछ समय पहले इस वाकये पर चुप्पी भी तोड़ी थी। उन्होंने लिखा था,

    "आज से 1 वर्ष पहले मैं जेल से बाहर आया हूं। यह समय की बात है। मेरे साथ न्याय होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। मैं मेरे फैंस का आभार व्यक्त करता हूं और ट्रोलर्स का ज्यादा आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे स्ट्रांग बनाया है।"

    अब पिंकविला में छपी खबर के अनुसार राज की गिरफ्तारी और उनका जेल में बिताए गए समय के पर फिल्म बन रही है। जल्द ही इस बात की घोषणा की जाएगी।

    क्या राज कुंद्रा खुद अपनी फिल्म में अभिनय करने वाले हैं?

    सूत्रों ने यह भी कहा कि राज कुंद्रा खुद फिल्म में अभिनय करने वाले हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि आर्थर रोड जेल जो कि सबसे ज्यादा भीड़ वाली जेल भी है, के अनुभव को वह अपनी फिल्म में बताएंगे। निर्देशक के नाम को अभी तक छुपा कर रखा गया है लेकिन राज इस फिल्म में प्रोडक्शन से लेकर स्क्रिप्ट तक सभी में शामिल होंगे।

    फिल्म में क्या राज कुंद्रा की आपबीती दिखाई जाएगी?

    सूत्रों ने आगे यह भी कहा कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फिल्म में राज कुंद्रा की पूरी यात्रा को दिखाया जाएगा। इसमें पहली खबर से लेकर मीडिया रिपोर्टिंग, एफआईआर, गिरफ्तारी और जमानत को दिखाया जाएगा। यह फिल्म राज की कहानी और उनके परिवार की आपबीती होगी।