Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Master एक्टर विजय सेतुपती आए विवादों में, जन्मदिन का केक तलवार से काटने पर मांगनी पड़ी माफी

    साउथ सिनेमा के मशहूर दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपती 16 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शनिवार को उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर विजय सेतुपती के फैंस और कई फिल्मी सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Sat, 16 Jan 2021 04:28 PM (IST)
    Hero Image
    फिल्म मास्टर एक्टर विजय सेतुपती, तस्वीर: इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। साउथ सिनेमा के मशहूर दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपती 16 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। शनिवार को उन्होंने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर विजय सेतुपती के फैंस और कई फिल्मी सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है, लेकिन अपने जन्मदिन की वजह से विजय सेतुपती विवादों में आ गए हैं। जिसके चलते उन्हें अपने फैंस से सोशल मीडिया पर माफी मांगनी पड़ी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल हाल ही में विजय सेतुपती ने अपना जन्मदिन निर्देशक पोनराम की आने वाली फिल्म के सेट पर बनाया। इस दौरान उन्होंने फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक भी काटा। हैरान करने वाली बात यह है कि विजय सेतुपती ने अपने इस केक को तलवार से काटा है। जिसके चलते वह विवादों में आ गए हैं और उन्होंने अब सोशल मीडिया पर फैंस से माफी मांगी है।

    विजय सेतुपती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तमिल भाषा में एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने तलवार से केक काटने पर फैंस से माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे। विजय सेतुपती ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैं सभी फिल्मी हस्तियों और फैंस को दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे जन्मदिन की बधाई दी। तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर जन्मदिन बनाते हुए मेरी एक तस्वीर वायरल हुई जोकि विवादों में आ गई है'।

    अभिनेता ने पोस्ट में आगे लिखा, 'तस्वीर में मैं तलवार से केक काट रहा हूं। मैं निर्देशक पोनराम की फिल्म में अभिनय कर रहा हूं। फिल्म में इस तलवार को अहम दिखाया गया है। जब मैंने पोनराम और टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया तो मैंने अपना केक काटने के लिए उस तलवार का इस्तेमाल किया। कई लोगों ने कहा कि यह एक बुरा उदाहरण है, लेकिन अब से, मैं सावधान रहूंगा। अगर मैंने किसी को चोट पहुंचाई है, तो मैं माफी मांगता हूं और अपनी कार्रवाई पर पछतावा करता हूं।'

    सोशल मीडिया पर विजय सेतुपती का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में तलवार से केक काटने पर पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। ऐसे में जब विजय सेतुपती ने भी तलवार से केक काटाना तो सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस को ऐसा करना पसंद नहीं आया। जिसके चलते अभिनेता को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा।

    आपको बता दें कि इन दिनों विजय सेतुपती अपनी फिल्म मास्टर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह थालापति विजय के साथ मुख्य भूमिका में हैं। बॉक्स ऑफिस पर दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। मास्टर को लेकर दर्शकों की दीवानगी पता चल रही था। एक वीडियो के साथ दावा किया गया था कि फिल्म के टिकट के लिए सिनेमाघरों में लोग उमड़ पड़े हैं और एक थिएटर ओनर को भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी।