Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    संदीप सिंह दिखाएंगे पर्दे पर सुब्रत रॉय की जिंदगी, लेजेंड ग्लोबल स्टूडियो ने खरीदे सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन की बायोपिक के राइट्स

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Mon, 19 Jul 2021 09:08 PM (IST)

    अब खबर है कि फिल्ममेकर संदीप सिंह ने सुब्रत रॉय की बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं। जिसके बाद अब संदीप जल्दी ही सुब्रत रॉय की जिंदगी को पर्दे पर उतारने नाले हैं। संदीप सिंह ने खुद भी हाल ही में इसे लेकर एक पोस्ट शेयर की है।

    Hero Image
    संदीप सिंह बनाएंगे सुब्रता रॉय की बायोपिक, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। लंबे समय से सहारा इंडिया परिवार के चेयरमैन सुब्रत रॉय की बायोपिक पर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। अब खबर है कि फिल्ममेकर संदीप सिंह ने सुब्रत रॉय की बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं। जिसके बाद अब संदीप जल्दी ही सुब्रत रॉय की जिंदगी को पर्दे पर उतारने नाले हैं। संदीप सिंह ने खुद भी हाल ही में इसे लेकर एक पोस्ट शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदीप सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सहाना इंडिया समूह के अध्यक्ष सुब्र्त रॉय नजर आ रहे हैं। उनके साथ ही संदीप सिंह भी हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'बिग अनाउंसमेंट, फिल्म मेकर संदीप सिंह ने सुब्रत रॉय की बायोपिक के राइट्स खरीद लिए हैं।' इस पोस्ट पर संदीप सिंह को उनके दोस्त बधाई दे रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sandeep Singh (@officialsandipssingh)

    बायोपिक के बारे में बात करते हुए संदीप सिंह ने बताया कि उनके लिए इसके राइट्स खरीदना आसान नहीं था। संदीप ने बताया, 'मिस्टर रॉय को अब तक बायोपिक के लिए कई लोग एप्रोच कर चुके हैं, लेकिन वो इसके लिए अनिच्छुक थे। मैं पिछले साल उनसे कई बार मिला और यकीन दिलाया कि फिल्‍म आर्थिक फायदे के लिए नहीं बनाई जाएगी। इसमें सच्‍चाई होगी और यह फैक्‍ट्स पर बेस्‍ड होगी। फाइनली, हमें राइट्स मिले और प्रॉजेक्‍ट को लेकर उत्‍सुक हैं।'

    हालांकि फिल्म की कास्ट के बारे में अब तक खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म में सुब्रत रॉय का किरदार कौन निभाने वाला है ये देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा। वहीं इस बायोपिक में सुब्रत रॉय के उत्‍तर प्रदेश के एक छोटे से शहर से निकलकर 14 लाख वर्कर्स वाले ऑर्गनाइजेशन का फाउंडर बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। जिसमें उनके जीवन में आए सभी उतार चढ़ावों को भी दिखाया जाएगा। साथ ही साथ उनके जीवन से जुड़े विवादों को भी पूरी तरह से इमोशंस के साथ दिखाया जाने वाला है।

    बात करें संदीप सिंह की तो संदीप फिल्ममेकर हैं। इन दिनों वो 'वीर सांवरकर' की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। इससे पहले संदीप 'मेरी कॉम', 'सरबजीत', 'पीएम नरेंद्र मोदी' और 'अलीगढ़' जेसी बायोपिक पर काम कर चुके हैं। अब जल्द ही वो सुब्रत रॉय की बायोपिक और उससे जुड़ी कास्ट के बारे में भी खुलासा कर सकते हैं।