मलाइका अरोड़ा ने किया बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम लाइव पर ट्रोल
Malaika Arora trolls boyfriend Arjun Kapoor in Instagram live अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर की प्रेमिका मलाइका अरोड़ा ने उनके दिनचर्या का मजाक उड़ाया और मस्ती में कमेंट करते हुए इसे 'बहुत दिलचस्प' बताया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने कभी भी एक-दूसरे की टांग खींचने का मौका नहीं गंवाया और शनिवार की शाम भी कोई इससे अलग नहीं रही।
मलाइका अर्जुन के इंस्टाग्राम लाइव पर जुड़ी और लॉकडाउन के दौरान जब वह अपनी डेली रूटीन के बारे में बात कर रहे थेl तब उनका मज़ाक उड़ाया। कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी की शूटिंग रुकी हुई हैंl यह सभी कलाकारों के लिए काम एक बहुत जरूरी ब्रेक बन गया है।
View this post on Instagram
अर्जुन ने एक बातचीत में शेयर किया कि आइसोलेशन में वह अपना समय कैसे बिता रहे हैं। अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ रह रहे है, ने कहा कि वह लगभग 9 बजे उठते है और एक घंटे के लिए बिस्तर पर लेट जाते है। वह फिर कॉफी पीते है और खबरें देखते है। उन्होंने खुलासा किया कि लॉकडाउन में वह नाश्ता नहीं कर रहे हैं और वह रुक-रुक कर उपवास भी कर रहे हैं। दोपहर के भोजन से पहले वह अपना वर्कआउट कर लेते है। दोपहर के भोजन के बाद वह टीवी देखते है और अपने फोन पर आई जानकारी देखते है। इसके बाद शाम को छत पर टहलते हैl रात का फिर खाना खाते है और टेलीविजन देखते हैं।
View this post on Instagram
आरजे मलिष्का ने इस पर कमेंट किया कि उनका सेल्फ आइसोलेशन 'बहुत उबाऊ' हैंl मलाइका ने मजे लेते हुए कमेंट किया कि यह 'बहुत दिलचस्प' लग रहा हैं। अर्जुन और मलाइका कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और उनकी शादी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव में उन्होंने शादी की अफवाहों पर भी अपनी बात रखते हुए कहा था, 'मैं आप सभी को बताऊंगा कि मैं कब शादी कर रहा हूं। अभी ऐसी कोई योजना नहीं है।'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'अभी शादी करनी भी होगी तो यह कैसे संभव होगा?' इस बीच अर्जुन कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित लोगों के लिए भी काम कर रहे है। इस महीने की शुरुआत में वह पांच लोगों के साथ वर्चुअल डिनर डेट पर गए थे। इससे आए धन का उपयोग एक महीने के लिए 300 दैनिक मजदूर श्रमिकों के परिवारों को खिलाने के लिए किया जा रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।