Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranbir Kapoor Duplicate Junaid Shah Died : रणबीर कपूर के डुप्लीकेट की कम उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से मौत

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jul 2020 06:56 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Duplicate Junaid Shah Died फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर पूरी तरह स्वस्थ है और वह जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl

    Ranbir Kapoor Duplicate Junaid Shah Died : रणबीर कपूर के डुप्लीकेट की कम उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से मौत

    नई दिल्ली, जेएनएनl जम्मू-कश्मीर के 'रणबीर कपूर' के नाम से फेमस बॉलीवुड अभिनेता जुनैद शाह की मौत कार्डिएक अरेस्ट के कारण हुई है। शुक्रवार को इलाहीबाग श्रीनगर में उनके घर पर उनका निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के हमशक्ल की उम्र अधिक नहीं थीं। वह रणबीर कपूर से अपने लुक-अलाइक के चलते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय थे, उन्हें देखते ही तुरंत लोगों को रणबीर कपूर की याद आती थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर ने एक बार रणबीर के साथ जुनैद शाह की तस्वीरें शेयर की थीं। जुनैद की तस्वीरें अक्सर ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की जाती थीं और लोगों को भ्रमित किया जाता था कि वही असली रणबीर कपूर हैं। रणबीर कपूर से उनकी समानता शुरू में उनके दोस्तों ने 17 साल की उम्र में देखी थी। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और IIPM में आगे की पढ़ाई की।

    जुनैद पढ़ाई के बाद मॉडलिंग करना चाहते थे। उनके सोशल मीडिया हैंडल में अपनी फोटो के माध्यम से दर्शाया कि वह पूरी तरह से रणबीर से मिलते जुलते हैं। जुनैद अक्सर रणबीर कपूर के फिल्मी किरदारों की तरह कपड़े पहनते थे। उन्हें उन लोगों द्वारा 'जुनैद शाह डी अपकमिंग आरके' के रूप में जाना जाता था, जो उन्हें जानते थे। कहा जाता है कि जुनैद अपने लोकप्रिय लुक के लिए अपने दोस्तों के बीच कश्मीर में काफी लोकप्रिय था। लोग अक्सर उन्हें रणबीर कपूर के रूप-रंग के रूप में पहचानते थे।

    2014 में जुनैद की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए जाने के बाद वह लाइमलाइट में आए।  जल्द ही मीडिया ने उन्हें रणबीर कपूर के जैसे दिखने की सूचना दी, जो अक्सर उनके प्रशंसकों को भ्रमित करते थे। वहीं फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर अभी स्वस्थ है और वह जल्द फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगेl इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और मौनी रॉय की अहम भूमिका होगीl