Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatima Sana Shaikh Pics: फातिमा सना शेख ने सैम बहादुर के को-स्टार विक्की कौशल के साथ की मस्ती, देखें तस्वीरें

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 06:00 PM (IST)

    Fatima Sana Shaikh Pics फातिमा सना शेख ने एक सेल्फी फोटो शेयर की हैंl इसमें उन्हें विक्की कौशल के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता हैl दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैl दोनों जल्द फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगेl

    Hero Image
    Fatima Sana Shaikh Pics: फातिमा सना शेख फिल्म एक्ट्रेस हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl Fatima Sana Shaikh Pics: फातिमा सना शेख विक्की कौशल के साथ फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगीl अब उन्होंने रविवार को एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें दोनों को साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता हैl फातिमा सना शेख ने दो तस्वीरें शेयर की हैl इसमें दोनों को फ्लाइट में साथ बैठे देखा जा सकता हैl फातिमा सना शेख ने सेल्फी ली हैl वह गुस्से में नजर आ रही हैंl वहीं विक्की कौशल अपने दांत दिखा रहे हैंl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हाउसवाइफ करेगी साढ़े 7 करोड़ रुपये के प्रश्न का सामना, कही ये बात

    फातिमा सना शेख ने लिखा है, 'थोड़ी पागलपंती जरूरी है'

    फातिमा सना शेख ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'थोड़ी पागलपंती जरूरी हैl' इसकी बात की तस्वीर में विक्की कौशल स्माइल कर रहे हैंl वहीं फातिमा सना शेख क्यूट अंदाज में पोज कर रहीं हैंl फातिमा सना शेख ने हाल ही में बताया था कि वह किस प्रकार इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए तैयार हो रही हैंl उन्होंने इंदिरा द लाइफ ऑफ इंदिरा नेहरू गांधी किताब की एक झलक शेयर की थी और साथ ही लिखा था, 'यह उनके जीवन पर लिखी सबसे दिलचस्प किताब हैl मैंने आधी पढ़ ली हैl मैं इसका समर्थन करती हूंl इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह काउच पर बैठी नजर आ रही हैं और साथ ही उन्होंने लिखा था, सैम बहादुर की शुरुआतl'

    यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor Photos: खुशी कपूर में बॉडीकॉन ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, फैंस ने कहा, स्वीट स्वीट, म्याऊं..'

    सैम बहादुर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है

    सैम बहादुर भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित हैl इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैl इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा की भी अहम भूमिका हैl वहीं इस फिल्म का निर्माण रुनी स्क्रूवाला कर रहे हैंl फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने अपने चार दशक के करियर में 5 युद्ध देखें थेl वे भारत के पहले आर्मी ऑफिसर हैं, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया थाl उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थीl इसके कारण बांग्लादेश का जन्म हुआ थाl

    मेघना गुलजार के साथ विक्की कौशल की यह दूसरी फिल्म है

    मेघना गुलजार के साथ विक्की कौशल की यह दूसरी फिल्म हैl इससे पहले वह राजी में साथ काम कर चुके हैंl फातिमा सना शेख धक-धक में नजर आएंगीl इसमें उनके अलावा तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह और संजना सांघी की अहम भूमिका हैl इस फिल्म का निर्देशन तरुण सुधीर ने किया है जबकि विक्की कौशल गोविंदा नाम मेरा में नजर आएंगेl