विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fatima Sana Shaikh के विंटेज लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, सफेद साड़ी पहने मुंबई की सड़कों पर आईं नजर

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 28 Mar 2023 07:55 PM (IST)

फातिमा सना शेख जल्द फिल्म सैम बहादुर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की ...और पढ़ें

Photo Credit : Fatima Sana Shaikh Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Fatima Sana Shaikh Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Fatima Sana Shaikh Latest Photoshoot In Vintage Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज फिल्म इंडस्ट्री एक जाना माना है। फातिमा ने आमिर खान की फिल्म ‘दंगल‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में आमिर ने उनके पिता की भूमिका निभाई थी। इस मूवी ने फातिमा को इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई थी। इसके बाद फातिमा ने कई फिल्मों में काम किया।

फातिमा सना शेख एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन फातिमा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से फातिमा की लेटेस्ट तस्वीरों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन तस्वीरें में पहली बार एक्ट्रेस का विंटेज लुक देखने को मिल रहा है।

विंटेज लुक में मुंबई की सड़कों पर नजर आईं फातिमा

फातिमा सना शेख ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फातिमा पहली बार एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फामिता सफेद रंग की खादी की साड़ी पहने हुए विंटेज लुक में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में एक किताब  भी नजर आ रही है। पहली तस्वीर में वह किताब के साथ पोज दे रही हैं तो दूसरी में वह समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी और आखिरी तस्वीर में फातिमा एक बड़ा सा ब्लैक कलर का बैग लेकर बैक पोज देती दिख रही हैं। तीनों ही तस्वीरों में उनका अंदाज बेहद ही खास नजर आ रहा है।

तस्वीरों के साथ लिखा खास कैप्शन

फातिमा सना शेख ने अपनी इन तस्वीरों के साथ एक खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘बस एक शाम तू करे मेरे नाम हाए ये मेरी बड़ी-बड़ी ख्वाहिशें।' इन तस्वीरों पर फातिमा के फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर उन्हें कई यूजर्स ने सोनिया गांधी तक कहा है। वहीं, कई यूजर्स ने उनकी अदाओं की जमकर तारीफ की है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘आज बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।'