Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aryan Khan की सुनवाई के बीच फराह खान ने गौरी खान के लिए किया पोस्ट, कहा- मैंने जिस औरत को पिछले हफ्ते देखा वो...

    आर्यन का इस केस में आने के बाद से उनके परिवार पर मुसीबत मंडरा रहा है। इसी बीच आज शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन है। आर्यन के ड्रग्स केस में कस्टडी में होने की वजह से गौरी का इस साल का ब​र्थडे काफी मुश्किल भरा है।

    By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 08 Oct 2021 01:32 PM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Farah Khan Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद एनसीबी की हिरासत में हैं। आर्यन का इस केस में आने के बाद से उनके पूरे परिवार पर मुसीबत मंडरा रहा है। इसी बीच आज शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान का जन्मदिन है। आर्यन के ड्रग्स केस में कस्टडी में होने की वजह से गौरी का इस साल का ब​र्थडे काफी मुश्किल भरा है। आज यानी गौरी के बर्थडे के दिन आर्यन की जमानत पर आज फैसला आने वाला है। इस मौके पर शाह रुख खान के परिवार के बेहद करीब और खास दोस्त कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने गौरी खान के जन्मदिन पर एक खास मैसेज लिखते हुए उनकी हिम्मत की दाद दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    गौरी खान के जन्मदिन पर फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में गौरी के साथ शाह रुख खान नजर आ रहे है। दोनों ही इस तस्वीर में काफी रॉयल लुक में दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने कैप्शन में लिखा, 'मां की ताकत किसी से कम नहीं होती है। माता-पिता की प्रार्थनाएं पहाड़ों और समुद्र को हिला सकती हैं.. सबसे मजबूत मां और महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हैप्पी बर्थडे सबसे मजबूत मां के लिए जिस महिला को मैंने पिछले हफ्ते पर्सनली देखा वो दुनिया की सबसे मजबूत मां और महिला है। गौरीखान आज आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा हूं।' 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

    बता दें कि फराह खान ने ही नहीं बल्कि गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपनी मां को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां गौरी खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में शाह रुख और गौरी दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर शाह रुख और गौरी की शादी के बाद की है। जिसमें शाह रुख झूले पर बैठे हैं और गौरी उनकी बाहों में हैं। तस्वीर में दोनों का रोमांटिक अंदाज भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां'।