Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farah Khan Birthday: फराह खान ने करण जोहर को शादी के लिए किया था प्रपोज, यह कारण बताकर कर दिया था खारिज

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jan 2021 06:16 PM (IST)

    Farah Khan Birthday फराह खान शनिवार को 56 वर्ष की हो गई हैl एक समय ऐसा था जब फराह खान करण जोहर से शादी करना चाहती थीl एक बार उन्होंने करण को शादी का प्रस्ताव भी दिया था लेकिन करण ने तकनीकी समस्या बताकर प्रस्ताव को खारिज दिया थाl

    Hero Image
    फराह खान और करण जोहर 25 वर्षों से से एक-दूसरे को जानते हैंl

    नई दिल्ली, जेएनएनl कोरियोग्राफर फराह खान का आज जन्मदिन हैl उनके जन्मदिन पर फराह के जीवन से जुड़ा एक रोचक तथ्य यह है कि एक बार उन्होंने फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जोहर से शादी करने के लिए प्रपोज किया था लेकिन करण जोहर ने 'तकनीकी समस्या' बताकर इसे मना कर दिया थाl 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फराह खान और करण जोहर की दोस्ती लंबे समय से हैंl दोनों 25 वर्षों से ज्यादा समय से एक-दूसरे को जानते हैंl दोनों ने एक दूसरे की फिल्मों में काम भी किया हैl एक समय ऐसा था जब फराह खान करण जोहर से शादी करना चाहती थीl फराह खान शनिवार को 56 वर्ष की हो गई हैl एक बार उन्होंने करण को शादी का प्रस्ताव दिया था लेकिन करण ने तकनीकी समस्या बताकर प्रस्ताव को खारिज दिया थाl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

    इसके बाद फराह खान ने शिरीष कुंदर से शादी कर लीl अब उनके तीन बच्चे हैंl जिनके नाम दीया, अनाया और साइजर हैl साजिद खान और रितेश देशमुख शो यादों की बारात होस्ट करते थेl तब करण ने इस शो पर कहा था कि फराह खान उन्हें पसंद करती थी और उन्होंने उन्हें पटाने की बहुत कोशिश की थीl इस पर फराह खान ने भी सहमति जताई।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Voompla (@voompla)

    फराह खान और करण कुछ कुछ होता है कि शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे थेl तब करण जोहर के कमरे में फराह खान रात को पहुंच गई थीl करण जौहर ने इस बारे में बताते हुए कहा था, 'बीच रात को एक लड़की जब किसी लड़के के कमरे में आ जाती है, यह बहाना लेकर कि मेरे कमरे में भूत हैl मैं क्या वो हूं जो भूत से राइम करता हैl' इसपर फराह खान ने कहा कि वह करण से शादी करना चाहती थी लेकिन है करण ने उनका प्रस्ताव इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उनमें तकनीकी समस्या थीl फराह खान फिल्म निर्देशक है और वह कई फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैंl