विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म काला के लिए फैंस हुए थे क्रेजी, पोस्टर पर चढ़ाया दूध और किया अभिषेक

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 05:15 PM (IST)

फिल्म में नाना पाटेकर, पंकज त्रिपाठी, ईश्वरी राव, प्रकाश राज और हुमा कुरैशी भी हैं।

फिल्म काला के लिए फैंस हुए थे क्रेजी, पोस्टर पर चढ़ाया दूध और किया अभिषेक
फिल्म काला के लिए फैंस हुए थे क्रेजी, पोस्टर पर चढ़ाया दूध और किया अभिषेक

मुंबई। रजनीकांत की फिल्म काला आखिरकार 7 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर लोगों में खासा क्रेज नजर आया। जहां एक ओर चेन्नई में काला के पहले शो सुबह 4 बजे देखने पहुंचे और पोस्टर पर दूध चढ़ाया वहीं मुंबई में दो सौ महिलाओं ने मुंबई के सायन मंदिर से वडाला स्थित कार्निवल सिनेमा आईमैक्स सिनेमाघर तक का सफर पैदल तय किया था। 

साउथ के सुपरस्टार कहलाए जाने वाले मशहूर अभिनेता रजनीकांत का जादू जबरदस्त है। रजनीकांत का उनके फैंस पर जादू का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है सुबह 4 बजे भी लोग फिल्म काला के पहले शो को देखने पहुंची। दरअसल, मुंबई में वडाला स्थित कार्निवल सिनेमा आईमैक्स  सिनेमाघर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए रजनीकांत के फैंस की भीड़ उमड़ी थी। 

खास बात यह थी कि, सुबह 4 बजे पहला शो था जिसे लोग देखने पहुंचे। एक और दिलचस्प बात यह है कि, मुंबई सायन मंदिर से एक डिवोशनल रैली निकाली गई जिसमें दो सौ महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

यह रैली वडाला स्थित एक सिनेमाघर पर जाकर खत्म हुई। इसके बाद सुबह 5 बजे एक डांस ग्रुप ने परफॉर्म किया। बारिश आने के बावजूद फैंस का क्रेज खत्म नहीं हुआ।

इसके बाद यहां पर 60 फीट लंबे रजनीकांत की फिल्म काला के पोस्टर का अभिषेक भी किया गया। सुबह 6 बजे करीब 1200 लोगों मौजूदगी के बीच फिल्म को दिखाया गया।

यह भी पढ़ें: Date नोट कर लें, सलमान ने खुद किया कन्फर्म, आने वाली हैं इतनी फिल्में

अब बात करते हैं चेन्नई की जहां पर भी रजनीकांत की फिल्म काला का क्रेज दिखा। चेन्नई में भी काला का पहला शो सुबह चार बजे से शुरू हुआ। चार बजे से पहले से ही फिल्म के लिए लोगों की भीड़ थिएटर के बाहर उमड़नी शुरू हो गई थी। फैंस में रजनीकांत को लेकर दिवानगी इस हद तक देखने को मिली कि सिनेमाघर के बाहर लगे रजनीकांत के पोस्टर्स पर फैंस दूध चढ़ा रहे थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिन फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। रजनीकांत की फिल्म काला के प्रदर्शन पर पहले रोक लगाई गई थी लेकिन अब यह फिल्म पूरे देश में रिलीज हो चुकी है। फिल्म काला का ट्रेलर पिछले महीने 27 तारीख को रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर रजनीकांत के फैंस को खूब पसंद आया था। 

यह भी पढ़ें: चौथे बच्चे के सवाल पर शाहरुख़ खान ने दिया ये दिलचस्प जवाब

धनुष के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म सात जून को रिलीज़ हो चुकी है। इसे तीन भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में रजनीकांत मुंबई के धारावी इलाके के डॉन हैं। फिल्म में नाना पाटेकर, पंकज त्रिपाठी, ईश्वरी राव, प्रकाश राज और हुमा कुरैशी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।