विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैंने प्यार किया' के बाद फिर एक फ्रेम में आए सलमान खान-भाग्यश्री, इस फिल्म में दिखी इनकी बेजोड़ केमेस्ट्री

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 25 Apr 2023 06:01 PM (IST)

Salman Khan-Bhagyashree सलमान खान ने 33 साल पहले एक्ट्रेस भाग्यश्री के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। यह खुद ...और पढ़ें

File Photo of Salman Khan and Bhagyashree
File Photo of Salman Khan and Bhagyashree

नई दिल्ली, जेएनएन। 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। यह सलमान की पहली फिल्म थी। हालांकि, इस मूवी के बाद सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी को दोबारा पर्दे पर नहीं देखा गया। इनकी खूबसूरत जोड़ी को दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस को पूरे 33 साल का इंतजार करना पड़ा।

33 साल बाद साथ आए सलमान और भाग्यश्री

दरअसल, हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई। वैसे तो यह सलमान खान और पूजा हेगड़े की लव स्टोरी को दिखाती फिल्म है, लेकिन इसके एक सीन में भाईजान का भाग्यश्री के साथ भी सीन है। फिल्म में एक जगह भाग्यश्री की एंट्री दिखाई गई है।

जैसे ही स्क्रीन पर वह आती हैं 'मैंने प्यार किया' की म्यूजिक बैकग्राउंड में बजने लगती है। 33 वर्षों में यह पहली बार है, जब सलमान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' के बाद दोबारा कोई फिल्म की।

View this post on Instagram

A post shared by Arsh Minati (@arshminati)

वीडियो देख उत्साहित हुए फैंस

एक फैन पेज ने 'किसी का भाई किसी की जान' से सलमान खान और भाग्यश्री के सीन का एडिटेड वीडियो शेयर किया है। इन दोनों कलाकारों को इतने साल बाद स्क्रीन पर वापस देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''दोस्ती में नो सॉरी नो थैंक्यू।'' एक अन्य ने कहा, ''अब तो यह मूवी दो बार देखनी पड़ेगी।'' 

'किसी का भाई किसी की जान' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात अगर सलमान की हालिया रिलीज मूवी की करें, तो 'किसी का भाई किसी की जान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने 15.81 करोड़ से ओपनिंग ली। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई 25.75 करोड़, तीसरे दिन 26.61 करोड़ और चौथे दिन 10.17 करोड़ फिल्म का कलेक्शन हुआ। मूवी का कुल कलेक्शन 78.34 करोड़ हो गया है।