विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Salman Khan की गोद में लटका हुआ ये बच्चा आज कर रहा है उन्हीं की एक्ट्रेस को डेट! क्या आपने पहचाना इन्हें?

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Tue, 25 Apr 2023 03:06 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2023 04:37 PM (IST)

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में सलमान ...और पढ़ें

Photo Credit : Salman Khan Zaheer Iqbal Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Salman Khan Zaheer Iqbal Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान उन स्टार्स में हैं, जिनके फैन्स आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं। सलमान ने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वहीं, हाल ही में सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है।

ईद पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसी बीच अब सलमान खान की एक थ्रोबैक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान की गोद में एक छोटा सा लड़का नजर आ रहा है। क्या आपने इस बच्चे को पहचाना?

तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा है जाना माना एक्टर

सलमान खान की वायरल हो रही तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान अपनी गोद में एक बच्चे को लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते सलमान ने कैप्शन में लिखा था, ‘कल लॉन्च किया जा रहा है... कल देखते हैं ये लड़का आज कैसे दिखता है...'। क्या आप पहचान पाए इस बच्चे को अगर नहीं, तो बता दें कि ये बच्चा आज सलमान की हीरोइन को डेट कर रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं भाईजान की फिल्म ‘दबंग‘ में काम कर चुकी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा है। अब तो शायद आप समझ ही गए होगें।

सलमान ने किया इस बच्चे को लॉन्च

बता दें कि ये बच्चा कोई और नहीं, बल्कि जहीर इकबाल हैं। बता दें कि जहीर इकबाल ने साल 2019 में फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस  फिल्म को सलमान खान ने ही प्रोड्यूस की थी।  इस फिल्म में जहीर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस मूवी में जहीर के साथ नूतन की पोती प्रनूतन बहल ने भी डेब्यू किया था। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई थी।

सोनाक्षी सिन्हा के साथ आईं अफेयर की खबरें

आपको बता दें कि जहीर इकबाल इन दिनों एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, दोनों की डेटिंग की अफवाहें भी अक्सर सामने आती हैं। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जहीर साल 2022 में आई सोनाक्षी और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म डबल एक्सएल में भी नजर आए थे।