विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office Report: 100 करोड़ के पार पहुंचा KKBKKJ का कलेक्शन, भोला ने भी मारी छलांग, इन फिल्मों ने टेके घुटने

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 25 Apr 2023 09:14 AM (IST)

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Bholaa Dasara Shaakuntalam Box Office Report सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म किसी का ...और पढ़ें

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Dasara, Shaakuntalam Box Office Report, Twitter
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Dasara, Shaakuntalam Box Office Report, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Bholaa, Dasara, Shaakuntalam Box Office Report: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए अभी चार दिन ही हुए है, लेकिन फिल्म का कलेक्शन शानदार है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर पहले से मुकाबला कर रही कई फिल्मों ने घुटन टेक दिए है तो कुछ ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की। यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल...

किसी का भाई किसी की जान

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान का वीकेंड कलेक्शन खुश करने वाला रहा। रिलीज के साथ ही फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं, शनिवार को 25.75 करोड़ और रविवार को 26.61 करोड़ का कलेक्शन किया।

100 करोड़ क्लब में एंट्री

मंडे टेस्ट में  KKBKKJ थोड़ा लड़खड़ाई, लेकिन फिर भी मामला संभालते हुए फिल्म ने 24 अप्रैल को 9.25 करोड़ से 10 करोड़ के बीच का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही देशभर में किसी का भाई किसी की जान ने चार दिनों में 77 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में KKBKKJ ने 110 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही किसी का भाई किसी की जान 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

भोला

अजय देवगन की भोला को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके है। फिल्म के कलेक्शन में अब तक कई बार उतार- चढ़ाव देखने को मिल चुका है। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और तब्बू स्टारर भोला ने देशभर में अब तक 89.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 121 करोड़ हो गया है।

दसारा

तेलुगु सुपरस्टार नानी की फिल्म दसारा के डोमेस्टिक कलेक्शन पर शुरुआत से भी लोगों की नजरे बनी हुई है। अब तक साउथ की कई फिल्मों ने अपना जादू बिखेरा है। ऐसे में दसारा से भी काफी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म उतना ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाई। रिपोर्ट के अनुसार, दसारा ने देशभर में अब तक 79.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 115.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

शाकुंतलम

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने शुरुआत से निराश किया है। शाकुंतलम ने ओपनिंग डे पर महज बेहद कमाई की थी। वहीं, फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कलेक्शन में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म कुछ दिनों में सिनेमाघरों से अलविदा ले लेगी। शाकुंतलम का डोमेस्टिक कलेक्शन 7.27 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन महज 11 करोड़ है।