Move to Jagran APP

मां का मंगलसूत्र खुद पहनता है ये मशहूर सिंगर, बताई खास वजह

Palash Sen कभी आना तू मेरी गली और माएरी जैसे गानों को अपनी आवाज में गाकर सबको दीवाना बनाने वाले सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) तो आपको याद होंगे। इन दिनों एक खास वजह से सुर्खियों में है ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Wed, 25 Jan 2023 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 04:33 PM (IST)
Palash Sen, mangalsutra, Palash Sen mangalsutra, Palash Sen mother mangalsutra, Palash Sen Song, Phpto Credit Palash sen Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन।  Palash Sen: 90 के दौर के मशहूर सिंगर पलाश सेन (Palash Sen) तो आपको याद ही होंगे, जिन्होंने 'कभी आना तू मेरी गली' और 'माएरी' जैसे सुपरहिट गानों से दर्शकों का दिल जीता। आज भी लोग उनके गानों पर पसंद करते हैं। इन दिनों एक खास वजह से सिंगर सुर्खियों में है। पलाश सेन का मंगलसूत्र, जिसे वह अक्सर अपने गले में पहनते है।

loksabha election banner

पलाश सेन पहनते हैं मां का मंगलसूत्र

पलाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है आए दिन अपनी वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते हैं। सिंगर की तस्वीरों में एक चीज बेहद कॉमन है और वो है उनका गले में पहना हुआ मंगलसूत्र। अब सिंगर ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है।  'Mashable India को दिए इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि कुछ सालों से वह मंगलसूत्र पहन रहे हैं। वह मंगलसूत्र उनकी मां का है।

View this post on Instagram

A post shared by Palash Sen (@instadhoom)

पिता की मौत के बाद मां ने मंगलसूत्र पहनना बंद कर दिया था, इसलिए उन्होंने ब्लैसिंग्स के तौर पर इसे पहन लिया और अब तक पहनते हैं। आगे उन्होंने यह भी कहा कि- उनके अपनी मां के साथ 'सबसे ज्यादा झगड़े और मतभेद' होते थे। गायक ने अपनी मां को अपने जीवन में 'नंबर एक व्यक्ति' का नाम दिया है। उन्होंने अपनी मां को 'मजबूत और सख्त' इंसान भी बताया।

ज्यादातर मंच पर पहनते हैं मंगलसूत्र

सिंगर ने बताया कि- मैं इसे ज्यादातर मंच पर पहनता हूं। ऐसा लगता है जैसे उनका आशीर्वाद हर समय मेरे साथ है। मैं उसके साथ एक खार्तूस भी पहनता हूं, जिसे मैंने मिस्र से लिया था। उसमे मेरे माता-पिता के नाम मिस्र के चित्रलिपि में दोनों ओर हैं।

इन मशहूर गानों को दी आवाज

जानकारी के लिए बता दें कि पलाश ने 1998 में दिल्ली में अपने बैंड 'यूफोरिया' की स्थापना की थी। बैंड को 'माएरी', 'धूम पिचक धूम', 'आना मेरी गली', 'अब ना जा', 'सोनिया', 'महफूज' और 'सोने दे मां' जैसे हिट ट्रैक के लिए जाना जाता है। पलाश ने 2001 में 'फिल्हाल' के साथ बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की।


यह भी पढ़ें- Naatu Naatu के साथ होगा जैकलीन फर्नांडिस के गाने का कंपटीशन, ऑस्कर 2023 में मिला नॉमिनेशन

यह भी पढ़ें- Himachal Divas: कंगना रनोट और यामी गौतम ने फैंस को हिमाचल दिवस की दी बधाई, शेयर की खास तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.