Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म कर्ज का आइकॉनिक थीम म्यूजिक बनाने वाले प्रसिद्ध गिटारिस्ट गोरख शर्मा नहीं रहे

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Sat, 27 Jan 2018 09:25 PM (IST)

    बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए मशहूर गिटारिस्ट गोरख शर्मा का जाना बड़ा नुकसान है।

    फिल्म कर्ज का आइकॉनिक थीम म्यूजिक बनाने वाले प्रसिद्ध गिटारिस्ट गोरख शर्मा नहीं रहे

    मुंबई। बॉलीवुड से जुड़ी दुखद ख़बर यह है कि, प्रसिद्ध गिटारिस्ट गोरख शर्मा का निधन हो गया है। गोरख शर्मा ने प्रसिद्ध फिल्म कर्ज की अाइकॉनिक म्यूजिक थीम बनाई थी। वे प्यारेलाल शर्मा के छोटे भाई थे।

    1980 में सुभाष घई निर्देशित और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म कर्ज आई थी। इस फिल्म की आइकॉनिक थीम म्यूजिक को मशहूर गिटारिस्ट गोरख शर्मा ने बनाया था। दुखद ख़बर यह है कि, गोरख शर्मा का निधन हो गया है। वे प्रसिद्ध कंपोजर प्यारेलाल शर्मा के भाई थे। आपको बता दें कि, फिल्म कर्ज के अलावा उन्होंने ऋषि कपूर की और साथ ही कई अन्या फिल्मों की म्यूजिक थीम बनाई। ऋषि कपूर ने गिटारिस्ट गोरख शर्मा के निधन पर ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी। ऋषि कपूर ने ट्वीट किया है कि, आरआईपी, आपके संगीत के लिए धन्यवाद, गोरख जी, आपको सभी याद करेंगे। गोरख शर्मा के भाई प्यारेलाल ने लक्ष्मीकांत के साथ मिलकर प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल बनाई।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए मशहूर गिटारिस्ट गोरख शर्मा का जाना बड़ा नुकसान है। बता दें कि पिछले साल एक इवेंट के दौरान ऋषि कपूर ने कर्ज थीम म्यूजिक को बनाने वाले गोरख शर्मा को इंट्रोड्यूस करवाया था। 

    comedy show banner
    comedy show banner