Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    खूबसूरत वादियों से आतंकवाद तक, जब Kashmir में शूट हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 23 Apr 2025 04:23 PM (IST)

    Bollywood Film Shot In Kashmir कभी बॉलीवुड की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रहा पहलगाम आज मासूमों के खून से लाल है। घने जंगल बहती नदियां और हरे मैदानों ने इसे फिल्मों के लिए खास बनाया था। यहां कई आइकॉनिक फिल्मों की शूटिंग हुई है। मौजूदा हालात दुखद हैं लेकिन सिनेमा में यह इलाका हमेशा खूबसूरती और यादों के तौर पर जिंदा रहेगा। देखें यहां शूट हुई फिल्मों की लिस्ट।

    Hero Image
    कश्मीर में शूट हुईं ये बॉलीवुड फिल्में (Photo Credit- X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम शहर के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। इस हमल ने पूरे देश को सदमें में डाल दिया है। आम जनता से लेकर मशहूर सेलेब के मन में भी गुस्सा भरा हुआ है। सलमान खान ने भी जन्नत जैसे कश्मीर में हुए इस हमले पर अफसोस जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भले ही आज कश्मीर आतंकी हमले के लिए याद किया जा रहा है मगर एक वक्त था जब यहां बॉलीवुड की फिल्में शूट की जाती थीं। आज हम आपको इस खबर में उन मूवीज के बारे में बताएंगे जिनके सीन शूट करने के लिए मेकर्स कश्मीर पहुंच गए थे।

    सबसे पहले कौन-सी फिल्म हुई कश्मीर में शूट?

    हिंदी सिनेमा और कश्मीर का रिश्ता दशकों पुराना है। सबसे पहले 1949 में आई बरसात ने कश्मीर को सिल्वर स्क्रीन पर उतारा। राज कपूर द्वारा निर्देशित और अभिनय से सजी इस फिल्म में नरगिस, प्रेमनाथ और निम्मी जैसे सितारे थे। यहीं से कश्मीर के साथ बॉलीवुड का गहरा नाता शुरू हुआ। 1964 की कश्मीर की कली में शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की जोड़ी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। शक्ति सामंत की इस रोमांटिक फिल्म में घाटी की खूबसूरत वादियों को बखूबी दर्शाया गया है।

    Photo Credit- Instagram

    कभी कभी (1976) में यश चोपड़ा ने रोमांस और कश्मीर की वादियों को खूबसूरती से जोड़ा। फिल्म में अमिताभ बच्चन, राखी और ऋषि कपूर जैसे सितारे थे। 1973 की बॉबी में ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की फ्रेश जोड़ी ने गुलमर्ग को पहचान दी थी। फिल्म का एक सीन "बॉबी हट" में शूट हुआ था, जो आज भी पर्यटकों का आकर्षण बना हुआ है।

    Photo Credit- Instagram

    सिलसिला (1981) और रोजा (1992)

    सिलसिला (1981) की लव ट्रायंगल कहानी में भी कश्मीर की झलक दिखी। वहीं 1992 की रोजा ने आतंकवाद की पृष्ठभूमि को गंभीरता से छुआ था। साल 2000 में मिशन कश्मीर ने घाटी में फैले आतंकवाद, धार्मिक संघर्ष और प्यार को एक साथ दिखाया। ऋतिक रोशन, संजय दत्त और प्रीति जिंटा की दमदार परफॉर्मेंस चर्चा में रही थी।

    Photo Credit- Instagram

    जब है तक है जान

    2012 की जब तक है जान में शाह रुख खान बम स्क्वॉड ऑफिसर बने थे, और कश्मीर की सड़कों पर बुलेट राइड करते नजर आए थे। कश्मीर न सिर्फ रोमांस की धरती रहा, बल्कि सिनेमा ने इसके संघर्ष को भी बखूबी दिखाया है। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसके गाने आज भी ऑडियंस के बीच पॉपुलर हैं। 

    ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के कड़वे सच को उजागर करती हैं ये 5 फिल्में, दहशतगर्दों के इरादे खौला देंगे खून