विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fahad Ahmad ने पत्नी Swara Bhaskar पर लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर की फैमिली फोटो

Published: Tue, 09 Apr 2024 12:24 PM (IST)

आज 9 अप्रैल को अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाई ...और पढ़ें

स्वरा भास्कर का जन्मदिन (Photo Credit Instagram)
स्वरा भास्कर का जन्मदिन (Photo Credit Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों को लेकर छाई रहती हैं। आज 9 अप्रैल को अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं।

एक्ट्रेस के लिए इस बार को जन्मदिन बहुत खास है क्योंकि वह अपनी बेटी राबिया के साथ इसे सेलिब्रेट कर रही हैं। जन्मदिन पर एक्ट्रेस को ढेरों बधाई मिल रही है। इसी बीच स्वरा के शौहर फहद अहमद ने भी उन्हें विश किया है।

यह भी पढ़ें- Swara Fahad Marriage Anniversary: 'हम मूर्ख थे जो प्यार में...', पहली एनिवर्सरी पर स्वरा भास्कर ने लिखी दिल की बात

फहद अहमद ने यूं दी स्वरा को बधाई

फहद अहमद (Fahad Ahmad) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वाइफ स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में स्वरा भास्कर पति और परिवार के साथ बर्थडे केक काटती नजर आ रही है। फहद ने तस्वीर के साथ एक प्यारा सा जन्मदिन नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, माय लव। हमारे जीवन में आने और इसे जादुई दीपक की तरह रोशन करने के लिए धन्यवाद।"

एक साल पहले की थी शादी

इस कपल ने बीते साल मार्च में परिवार और दोस्तों के बीच पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। एक्ट्रेस अपनी शादी में साउथ इंडियन दुल्हन बनीं थी। इस खास मौके पर उन्होंने मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमे वह बेहद खूबसूरत नजर आई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने बेटी राबिया को जन्म दिया था। 

 दोनों की लव स्टोरी

सालों तक फहद संग रिलेशनशिप में रही स्वरा भास्कर ने कानों कान किसी को खबर नहीं होने दी थी। इस कपल की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2019-2020 में हुए आंदोलन के दौरान हुई थी। स्वरा जोर-शोर से छात्रों के बीच नारे लगा रही थी। यहीं से दोनों के विचार मिले थे । तभी फहद के प्रोग्रेसिव रुख ने स्वरा का दिल जीत लिया था।

यह भी पढ़ें- तीन महीने की बेटी के साथ पहली बार मुंबई पहुंची Swara Bhaskar, पति फहाद ने एयरपोर्ट पर यूं किया वेलकम