विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन महीने की बेटी के साथ पहली बार मुंबई पहुंची Swara Bhaskar, पति फहाद ने एयरपोर्ट पर यूं किया वेलकम

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Tue, 19 Dec 2023 04:52 PM (IST)

Swara Bhaskar Video स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी ...और पढ़ें

स्वरा भास्कर की बेटी राबिया (Photo Instagram)
स्वरा भास्कर की बेटी राबिया (Photo Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Swara Bhaskar Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी राबिया को जन्म दिया था। मां बनने के बाद एक्ट्रेस बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है।

सोशल मीडिया पर भी राबिया संग फोटोज और वीडियो साझा करती रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तीन महीने की बेटी संग अकेले ट्रेवल किया।

यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar Video: स्वरा भास्कर ने बेटी की 'छठी' पर गाया लोक गीत, वीडियो शेयर कर लिखी खास बात

बेटी संग स्वरा की पहली फ्लाइट

मां बनने के बाद स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) पहली बार बेटी राबिया संग ट्रेलर करती नजर आई। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, नन्ही राबिया को उसकी पहली उड़ान पर ले जाना इससे मुझे @fahadzirarahmad की कीमत का और भी अधिक एहसास हुआ। इसके बिना कभी यात्रा नहीं करने वाले अद्भुत #nunacudl के लिए @nuna_india को धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

फहाद ने एयरपोर्ट पर यूं किया वेलकम

इस वीडियो में देख सकते हैं स्वरा बेटी को लिए पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आ रही है, जिसके बाद वह अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचती है और वहां उन्हें पति फहाद पिक करने आते है। इस दौरान फहाद वाइफ को लेटर और फूलों का गुलदस्ता देते हैं।

स्वरा नहीं दिखाना चाहती बेटी का चेहरा

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लाडली के चेहरे को लेकर एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि आखिर अभी तक उन्होंने राबिया का फेस रिवील क्यों नहीं किया है पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने कहा था, 'अनजान लोगों को दिखाने के लिए मैं अपनी बेटी का चेहरा क्यों रिवील करू।

यह भी पढ़ें- Swara Bhaskar Daughter: स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया शेयर की तस्वीरें

मुझे लगता है कि पैपराजी कल्चर की शुरुआत और फोन कैमरों और सोशल मीडिया के चलते एक-दूसरे की जिंदगी में ताक-झांक बेहद आसान हो गई है। मैं फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की नेगेटिविटी या ट्रोलिंग का शिकार हो'।