यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Entertainment Top News 9 March: मुंबई में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार, सेट पर बेहोश हुईं शिरीन मिर्जा
Entertainment Top News 9 March एंटरटेनमेंट जगत के लिए 9 मार्च काफी दुखद रहा। हिंदी सिनेमा ने दिग्गज अभिनेता सतीश ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 9 March: मनोरंजन जगत में 9 मार्च को काफी हलचल देखने को मिली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। कुछ ही देर में मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसके अलावा 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा शो 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' के सेट पर अचानक ही बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एंटरटेनमेंट जगत में और क्या कुछ खास रहा, चलिए बिना देरी किये डालते हैं एक नजर।
मुंबई में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार
सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'जाने भी दो यारो' से की थी। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में अपनी आखिरी सांस ली।
एक्टर के निधन के बाद उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है। उनके घर पर लगातार सितारे अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और कुछ ही देर में दिग्गज अभिनेता का वर्सोवा शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
शिरीन मिर्जा हुईं बेहोश
एकता कपूर के शो 'ये हैं मोहब्बतें' में रमन भल्ला की बहन का किरदार निभाने वालीं शिरीन मिर्जा इन दिनों 'प्यार के सात वचन धर्मपत्नी' सीरियल में नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह धर्मपत्नी के सेट पर बेहोश हो गईं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
अनिल कपूर की आंखें हुई नम
सतीश कौशिक के निधन की खबर ने पूरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। उनके जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।
अब सतीश कौशिक के करीबी दोस्त और एक्टर अनिल कपूर ने शोक व्यक्त किया है। अनिल कपूर ने ट्विटर पर सतीश कौशिक संग अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगा ये एक्टर
खतरों के खिलाड़ी के लिए मेकर्स एक के बाद एक टीवी एक्टर को अप्रोच कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई थी कि इस स्टंट बेस्ड शो के लिए मेकर्स ने एमसी स्टैन को अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रैपर के बाद अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हर्षद चोपड़ा को भी रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
'कॉट आउट' का ट्रेलर रिलीज
क्रिकेट को जेंटलमैन या सज्जनों का गेम कहा जाता है, मगर इस खेल पर भी कई बार दाग लगा है। अपराध और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भद्रजनों के इस गेम की स्याह तस्वीर पर नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री ला रहा है, जिसका शीर्षक है- कॉट आउट (Caught Out)। इस डॉक्युमेंट्री का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...
.jpg)
