यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Entertainment Top News 8 Feb: स्मृति ईरानी की बेटी बनेंगी दुल्हन, राखी सावंत के पति गिरफ्तार, 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top News 8 February कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद अब एक और स्टार के घर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 8 February: मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद अब एक और वेडिंग अपडेट सामने आई है, जो अभिनेत्री और राजनेत्री स्मृति ईरानी की बेटी से जुड़ी है। इसके अलावा राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी के धोखाधड़ी केस भी ताजा जानकारी सामने आई है। यहां पढ़ें आज की टॉप खबरें...
इस किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी
केंद्रीय मंत्री और अभिनेत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनैल ईरानी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बेटी के लिए स्मृति ईरानी ने राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर फोर्ट को बुक किया है। शादी के कार्यक्रम 7 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक चलेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
राखी सावंत के पति हुए गिरफ्तार
मॉडल और एक्ट्रेस राखी सावंत ने हाल ही में अपनी शादी का खुलासा किया था। वहीं, अब उन्होंने अपने पति आदिल दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां तक कि राखी ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को पूछताक्ष के लिए बुलाया था और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का रिसेप्शन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन को लेकर खबर सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पहले दिल्ली और बाद में मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
मीडिया के सामने स्टैन पर भड़के शालीन
बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलेगा। ग्रैंड फिनाले से पहले घरवाले मीडिया से रुबरु हुए। जहां उनसे कई तीखे सवाल पूछे गए। इस बीच शालीन भनोट, एमसी स्टैन पर भड़क गए।
जगजीत सिंह बर्थ एनिवर्सरी
सुरीली आवाज के मालिक और गजलों की दुनिया के बादशाह जगजीत सिंह की आज 82वीं बर्थ एनिवर्सरी है। देश के साथ उन्होंने विदेश में भी भारत का नाम रोशन किया। जगजीत सिंह को साल 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वहीं, साल 2014 में उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किए गए।