Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Entertainment Top News 6th April: हनुमान जयंती पर आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज, बिपाशा ने दिखाया बेटी का चेहरा

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 11:45 AM (IST)

    Entertainment Top News 6th April मनोरंजन जगत में आज काफी हलचल मची रही। हनुमान जयंती के खास मौके पर जहां आदिपुरुष का नया पोस्टर सामने आया तो वहीं बिपाशा ने भी बेटी की झलक दिखाई। एंटरटेनमेंट की दुनिया में और क्या कुछ बड़ा हुआ यहां पर पढ़ें पूरी खबर।

    Hero Image
    Entertainment Top News 6th April Adipurush New Poster Release on Hanuman Jayanti and other top 5 news/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 6th April: मनोरंजन जगत में सुबह से ही काफी हलचल देखने को मिल रही है। रामनवमी के बाद अब हनुमान जयंती पर 'आदिपुरुष' के मेकर्स ने महाबली हनुमान का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देखकर फैंस के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही बिपाशा बसु ने पांच महीने के बाद फाइनली अपनी बेटी देवी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। इसके अलावा रवीना टंडन और नाटू-नाटू गाने के कंपोजर एम एम कीरावनी को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सुबह एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या हलचल रही, चलिए जानते हैं।

    हनुमान जयंती पर आया आदिपुरुष का नया पोस्टर

    प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष को सिनेमाघरों में देखने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रामनवमी के मौके पर फिल्म से कृति-प्रभास और सनी सिंह का पोस्टर शेयर करने के बाद अब मेकर्स ने हनुमान जयंती के खास मौके पर फिल्म से महाबली हनुमान का पोस्टर रिलीज किया है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    बिपाशा ने दिखाया बेटी का चेहरा

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी 'देवी' का स्वागत किया था। अब पांच महीने के बाद उन्होंने फाइनली बेटी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    सिटाडेल के बाद इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगी प्रियंका

    'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए प्रियंका फिलहाल इंडिया आई हुईं हैं। कुछ दिनों पहले ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में छा गई थीं। अब हाल ही में सिटाडेल के प्रमोशन के बीच प्रियंका ने अपनी आगामी फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की घोषणा की है। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...

    एम एम कीरावनी और रवीना टंडन को मिला पद्मश्री सम्मान

    बुधवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से एक्ट्रेस को बड़ा सम्मान मिला है। फिल्मी जगत में रवीना के अलावा ऑस्कर सॉन्ग 'नाटू नाटू' गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री का सम्मान मिला। रवीना टंडन पिछले तीन दशक से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और वह अभी तक 100 से ज्यादा फिल्मों काम कर चुकी हैं। यहां पर पढ़ें पूरी खबर...


    बॉक्स ऑफिस पर 'भोला' तू झूठी, मैं मक्कार का हाल

    रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के रिलीज को एक महीना पूरा हो चुका है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अपनी पैठ बनाए हुए है। दूसरी तरफ पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'दसरा' और 'भोला' की बॉक्स ऑफिस पर हालत टाइट है। यहां पर पढ़े बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों का हाल...